---Advertisement---

Health Tips: जानलेवा साबित हो सकता है अत्याधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन, नुकसान जानकार रह जाएंगे दंग!

लगभग मार्च के महीने से गर्मियां शुरू हो जाती है जो कि जून-जुलाई तक जाते जाते अपना कहर बरपाने लगती है। गर्मियों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते हैं। जिनमें नींबू पानी का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू पानी पीने के कई नुकसान भी होते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 24, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: गर्मी के समय में तापमान 40 डिग्री पार चला जाता है। ऐसे में इंसान और पशु पक्षियों तक का जीवन कठिन बन जाता है। जून जुलाई के महीने में भयंकर गर्मी पड़ती है, इससे त्वचा जलाने और झुलसाने वाली गर्मी में घर से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है। ऐसे में लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करके अपने शरीर को राहत देने की कोशिश करते हैं। इन ठंडे पेय पदार्थों में से नींबू पानी का सेवन अत्याधिक मात्रा में किया जाता है।

आज ही बंद करें अंधाधुन नींबू पानी पीने की आदत

गर्मियों के मौसम में नींबू पानी और शिकंजी जैसी पेय पदार्थों का सेवन बढ़ जाता है। नींबू में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है। इसलिए वजन घटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप गर्मियों में खूब नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं या फिर वजन घटाने के लिए भी अंधाधुन नींबू पानी पी रहे हैं। तो अपनी इस आदत को आज ही बंद कर दीजिए। क्योंकि अत्याधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से कई नुकसान भी होते हैं।

Also Read: लंबी उम्र के लिए आज ही लाइफस्टाइल में एड करें ये 6 Exercise, मात्र 15 मिनट करने से मिलेगा फायदा

  • 1. नींबू में मौजूद विटामिन सी की वजह से खून में आयरन का स्तर अत्यधिक बढ़ सकता है और ऐसा होना खतरनाक साबित हो सकता है। आप के आंतरिक अंगों को क्षति पहुंच सकती है।
  • 2. इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड और ऑक्सलेट की वजह से शरीर में इसकी क्रिस्टल जमा होने लगते हैं। जिससे किडनी में स्टोन बनने की संभावना होती है।
  • 3. नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की मात्रा कम होती है नींबू में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है इसकी वजह से यह बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है और ऐसी स्थिति में शरीर से यूरिन के थ्रू सारा पानी बाहर निकल जाता है। ऐसी स्थिति में आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • 4. नींबू पानी के अत्याधिक मात्रा में सेवन से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। क्योंकि यह प्रोटीन तोड़ने वाले एंजाइम पर पेप्सीन को सक्रिय कर देता है और इसके ज्यादा सेवन से पेप्टिक अल्सर की स्थिति और खतरनाक हो सकती है।।
  • 5. ध्यान रहे कि अगर आपको टॉन्सिल की समस्या है तो नींबू पानी पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके घर गले में घाव बन सकता है।
  • 6. जरूरत से ज्यादा नींबू पानी का सेवन एसिडिटी की वजह बन सकता हैं। नींबू में एसिड की अधिक मात्रा होती है, यही कारण है कि इसका सेवन करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

Also Read: Sunny Leone के इस ट्रेडिशनल लुक को देख कायल हो जाएंगे आप, ड्रेस से लेकर ज्वेलरी तक है बेहद खास

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026