---Advertisement---

Health Tips: पैर का काला पड़ना और सूजन का नहीं है नसों से लेना-देना, जानिए कैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बन सकते हैं आफत

Health Tips: क्या आपका भी एक पैर सूज गया है या काला पड़ा हुआ है तो इसे नस की समस्या समझ कर इग्नोर करने की गलती ना करें क्योंकि यह बड़ी वजह बन सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में क्यों डॉक्टर प्रियंका ने डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जोड़ा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2026 5:59 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: क्या आपके भी आसपास किसी अपनों का पैर काला पड़ गया है और उसे नस संबंधी दिक्कत समझ कर डॉक्टर के पास दिखाने पहुंच गए हैं। अगर हां तो यहां आपको संभलने की जरूरत है क्योंकि यह नस संबंधी समस्या नहीं बल्कि इसके पीछे की वजह कुछ और है। मेडिकल टर्म में अगर आपके पैर नीचे से काले हो रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कहा डॉक्टर ने और अगर इस तरह की समस्या आपके साथ हो रही है तो इस दौरान आपको किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है।

Health Tips में जानें क्यों काले पड़ जाते हैं पैर

डॉ प्रियंका सेहरावत बताती है कि एंकल के आसपास काला पड़ा हुआ है। इसे अगर आप नस की दिक्कत समझ रहे हैं तो आप गलत है क्योंकि यह क्रॉनिक विनस इंसफिशिएंसी की वजह से है। जिसका साफ मतलब है क्रॉनिक यानी बहुत लंबे समय से तो वीनस जो खून को हार्ट की तरफ पीछे पंप करता है और इंसफिशिएंसी मतलब वह सही से काम नहीं कर पा रही है। वीनस पैर से लेकर हार्ट तक की नलियों को खून पहुंचाने का काम करती है। अगर ब्लड वापस पंप नहीं हो पा रहा है तो नीचे इकट्ठा होने लगता है और इसकी वजह से हाइपर पिगमेंटेशन घाव बनना हो सकता है।

पैरों में सूजन का जानें डायबिटीज से क्या है कनेक्शन

इसके अलावा डॉक्टर प्रियंका ने कहा है कि अगर आपका एक पैर हुआ है और अंगूठा भी काला पड़ने लगा है तो यह आर्टिरीज में ब्लॉकेज की समस्या को दिखाता है। आर्टिरीज का काम होता है हमारे हार्ट को पैरों और ऑर्गन्स तक ब्लड को पहुंचाना। डायबिटीज हाइपरटेंशन और ज्यादा स्मोक करने वाले लोगों को होता है। ऐसे में अगर आप शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ स्मोकिंग करना बंद कर देते हैं तो आपको फायदा हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hand Sanitizer

मई 20, 2026

Priyanka Chopra

मई 20, 2026

Pune Viral Video

मई 20, 2026

Viral Video

मई 20, 2026

Sapna Choudhary

मई 20, 2026

Meerut Viral VideoMeerut Viral Video

मई 20, 2026