Health Tips: 40 की उम्र के बाद पैर में कमजोरी आना और इसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती है। फैटी लिवर से लेकर डायबिटीज तक का खतरा मंडरा सकता है लेकिन आप चाहे तो अपनी लाइफ स्टाइल पर ध्यान देकर काफी हद तक सुधार कर सकते हैं। अपने हेल्थ को बढ़ती उम्र के बाद फिट कर सकते हैं। डॉक्टर सौरभ सेठी जो एम्स से ट्रेंड है उन्होंने एक पोस्ट के जरिए पैरों की कमजोरी को लेकर हर कंफ्यूजन को दूर करते हुए दिखे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है।
Health Tips में जानें कैसे कमजोर पैर ले सकती है आपकी जिंदगी
View this post on Instagram
डॉक्टर सेठी का कहना है कि 40 के बाद पैर की ताकत कम होने की वजह से कई रिस्क बढ़ जाते हैं जिसमें अचानक गिरने के साथ-साथ फ्रैक्चर, डगमगाने की हालत और समय से पहले मौत तक की स्थिति आ जाती है। यह कहीं से भी फिटनेस नहीं है यह सर्वाइवल बायोलॉजी है। इसकी वजह से 20 से 30% हर साल मृत्यु दर है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके पैर न सिर्फ मसल्स है बल्कि आपका टोटल मशल्स के आधे को होल्ड करने के लिए होता है। यह आपके शरीर के सबसे ज्यादा बड़े मेटाबॉलिक इंजन है।
किन बीमारियों के रिस्क को आप कर सकते हैं हेल्दी पैर से कम
वहीं हर खाने के बाद ज्यादातर ब्लड शुगर स्केलेटल मसल्स खासकर लेग मसल्स से क्लियर होता है। ऐसे में कमजोर पैर आपके ग्लूकोज कंट्रोल को कम करता है और यह हायर इंसुलिन के साथ लिवर फैट के लिए खतरे की घंटी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन आप अगर अपने पैरों की ताकत बढ़ाते हैं तो इसकी वजह से फैटी लिवर, प्री डायबिटीज और टाइप टू डायबिटीज के साथ इन्सुलिन रेजिस्टेंस, ट्राइग्लिसराइड और इन्फ्लेमेशन को कम कर सकते हैं। यह कोई कॉस्मेटिक नहीं बल्कि मेटाबॉलिक मेडिसिन है।
पैर का क्या है दिमाग से कनेक्शन
इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि मजबूत पैर आपके दिमाग को भी बेहतर करता है और इससे प्रोटेक्ट करता है। इसकी वजह से आपकी मेमोरी बेहतर होती है डिमेंशिया के रिस्क काफी हद तक कम हो जाते हैं।
इन रिस्क को पहचाने जो बताता है पैर की कमजोरी
आपको इस बात का अंदाजा कैसे होगा कि आखिर आपके पैर कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में सीढ़ी चढ़ना आपके लिए काफी मुश्किल काम लग सकता है। फर्श से उठना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। वहीं ज्यादा चलना आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।
आखिर हेल्दी पैर के लिए क्या करें आप
इस दौरान आपको क्या करने की सलाह डॉक्टर सेठी देते हैं इसके लिए आप स्ट्रैंथ को बढ़ा सकते हैं, स्क्वाट्स, स्टेप अप, बॉडी वेट या फिर स्टेयर्स वर्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हर दिन सीढ़ी चढ़ना भी प्रभावी उपाय माना जाता है। इसके साथ ही डाइट, पोषक तत्व, रेगुलर मूवमेंट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






