---Advertisement---

Health Tips: 40 के बाद फिट रहने के लिए जानें एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट से अप्रूव 7 टिप्स, गट बैक्टीरिया से लेकर ब्लड शुगर तक हो सकता कंट्रोल

Health Tips: 40 के बाद भी अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं और पेट से लेकर मेटाबॉलिज्म, ब्लड शुगर और इन्फ्लेमेशन तक को ठीक करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट ने किन 7 टिप्स को आपके लिए बताया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2026 5:19 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो काफी मायने रखता है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को किस तरह से जी रहे हैं। ऐसे में 44 वर्षीय डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि किन 7 आदतों की वजह से वह फिट हैं और किन टिप्स को फॉलो कर आप भी स्ट्रांग और हेल्दी रह सकते हैं। हेल्थ टिप्स के बारे में बात करते हुए डॉक्टर ने लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए निश्चित तौर पर मदद करते हुए नजर आए हैं जो आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

हेल्थ टिप्स में जाने नींद का क्या है महत्व

अगर आप अपने सेहत को लेकर रिस्क नहीं देना चाहते हैं तो आप कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद ले। डॉक्टर ने अपने लिए यह हेल्दी बताया। इसके साथ उन्होंने यहा भी कहा कि अगर आपकी नींद बार-बार डिस्टर्ब होती है तो बैक्टीरिया, ब्लड शुगर और इन्फ्लेमेशन की वजह बनती है।

हर दिन कसरत करना और प्रोटीन को प्राथमिकता

डॉक्टर ने कहा कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रोज़ाना चलना और भरपूर प्रोटीन आपके लिए जरूरी है। इससे मांसपेशियां लंबे समय तक अच्छी रहती है और सेहत का सबसे मज़बूत संकेत होती हैं।

Health Tips में फाइबर को प्राथमिकता

बीन्स, सब्ज़िया, बेरीज़ और बीज में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है ऐसे में इन चीजों का सेवन करना जरूरी है। ज्यादातर लोगों में फाइबर की कमी होती है और उन्हें आधा पोषण भी नहीं मिल पाता है।

फर्मेंटेड खाना क्यों खाए

दही, केफिर, किमची, सॉरक्राउट जैसी चीजे खाना हेल्दी है। यह पेट के अलग-अलग तरह के माइक्रोबायोम को बढ़ावा देने के आसान तरीके हैं।

प्रोसेस्ड खाने से करें परहेज

हेल्थ टिप्स को लेकर बात करते हुए डॉक्टर नहीं अभी बताया कि प्रोसेस्ड फूड से वह अक्सर दूर रहते हैं।

स्ट्रेस पर काम करना है जरूरी

लगातार तनाव पाचन को धीमा कर देता है और पेट-दिमाग के तालमेल को बिगाड़ देता है। ऐसे में रोज़ाना मेडिटेशन करने से फ़ायदा हो सकता है।

हर दिन सीखे कुछ नया

आपको हर दिन कुछ नया सीखने की जरूरत होती है। इससे आपका मन खुश रहता है और यह आपके लिए हेल्दी भी है।

ये आदतें 30 और 40 की उम्र में ही डालना शुरू करें। रोज़ाना की छोटी-छोटी आदतें आपके पेट, मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने के साथ आपके लिए हेल्दी भी है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vitamin D

मार्च 22, 2026

Bihar Viral Video

मार्च 22, 2026

The 50

मार्च 22, 2026

Viral Video

मार्च 22, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Belly Fat

मार्च 21, 2026