---Advertisement---

त्योहारों के सीज़न में Iqra Aziz के इन डिज़ाइनर सूट कलेक्शन से लें प्रेरणा, लगेंगी ग़ज़ब की खूबसूरत

Iqra Aziz: इकरा अज़ीज़ पाकिस्तान की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। पाकिस्तानी टेलीविज़न शो ‘सुनो चंदा’ (Suno Chanda) से घर-घर में पॉपुलर हुईं इकरा फैंस के बीच अपने खूबसूरत स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके स्टाइलिश सूट कलेक्शन के दिवाने हैं। वहीं भारत में भी इकरा के ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 15, 2023 11:12 अपराह्न | Updated: अगस्त 16, 2023 2:06 अपराह्न

Iqra Aziz
Follow Us
---Advertisement---

Iqra Aziz: इकरा अज़ीज़ पाकिस्तान की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। पाकिस्तानी टेलीविज़न शो ‘सुनो चंदा’ (Suno Chanda) से घर-घर में पॉपुलर हुईं इकरा फैंस के बीच अपने खूबसूरत स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके स्टाइलिश सूट कलेक्शन के दिवाने हैं। वहीं भारत में भी इकरा के कई फैंस हैं जो उनके अभिनय के साथ-साथ उनके फ़ैशनेबल एथनिक लुक्स को भी बहुत पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए Iqra Aziz का स्टाइलिश सूट कलेक्शन लेकर आए हैं। अगर आप इन त्योहारों के सीज़न में पाकिस्तानी डिज़ाइनर सूट पहनने की सोच रहे हैं तो आप अभिनेत्री के इस कलेक्शन से प्रेरणा ले सकते हैं। 

Iqra Aziz के डिज़ाइनर सूट कलेक्शन से लें प्रेरणा

मस्टर्ड कॉटन सूट

Iqra Aziz ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग रंगों के कॉटन सूट में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उन्हीं में से एक तस्वीर में वहन मस्टर्ड रंग के कॉटन के सूट में नज़र आ रहीं थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री द्वारा पहने इस सूट पर बहुत सुन्दर बोहो प्रिंट किया हुआ है। वहीं इसे और ख़ास इसकी डिज़ाइनर स्लीव्स ने बनाया था। आप चाहें तो इस सूट को क्लासिक वाइड लेग पैंट या फिर शरारा स्टाइल पैंट के साथ पेयर कर सकते हैं। 

हैवी एम्ब्रॉइडरेड सूट 

हैवी एम्ब्रॉइडरेड सूट देखने में बहुत ख़ूबसूरत लगते हैं लेकिन इन्हें स्टाइल के साथ कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। मगर इकरा के हैवी एम्ब्रॉइडरेड सूट कलेक्शन से यह हरे रंगा का एम्ब्रॉइडरेड सूट काफी फैशनेबल है। इसका स्ट्रेट नेट कुर्ती पर हैवी वर्क इसे और खास बनाता है। यदि आप इस बार त्योहारों के सीज़न में हैवी एम्ब्रॉइडरेड सूट पहनना चाहती हैं तो नेट का हैवी वर्क डिज़ाइन 

व्हाइट एंड ग्रे प्रिंटेड सूट

त्योहारों के सीज़न में अगर आप कुछ हल्का पहनना चाहते हैं तो Iqra Aziz के इस व्हाइट एन ग्रे प्रिंटेड कुर्ते से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस कुर्ते पर बेहद ख़ूबसूरती और बारीकी के साथ मोटिफ डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही कुर्ते के फ्लेयर्ड स्लीव्स और वी नेक डिज़ाइन उसे और खास बना रहा है। वहीं इसका ग्रे रंग का फ्लोरल दुपट्टा इस सूट की खूबसूरती में और जान डाल रहा है। 

शरारा के साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा

शरारा के साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा पेयर करना आजकल बहुत पॉपुलर होता जा रहा है। इस तरह का स्टाइल आपके किसी भी लुक को और शानदार बना सकता है। वहीं अगर आपको भी इकरा का यह स्टाइल पसंद आया हो तो आप भी अपने वॉर्डरोब में इसे शामिल कर सकती हैं। आप चाहें तो इन्हीं की तरह गुलाबी शरारा के साथ टी-ग्रीन दुपट्टा ले सकती हैं या इससे प्रेरणा लेकर आप अपने लिए एक नया लुक तैयार कर सकती हैं। 

व्हाइट नेट अनारकली सूट

यह व्हाइट नेट अनारकली सूट इकरा के अब तक के सबसे सुंदर लुक्स में से एक है। इस सूट की ख़ास बात इसके नेट पर किया ग्लिटरी स्टोन वर्क है। इसके साथ ही इसकी स्लीव्स पर किया दस्ताने के आकार का डिज़ाइन और नेक पर किया कट वर्क इसकी ख़ूबसूरती में और चार चाँद लगा रहा है। आप भी कुछ इसी तरह का लुक त्योहारों के लिए अपना सकती हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

मार्च 17, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 17, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 17, 2026

Weight Loss

मार्च 17, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 16, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 16, 2026