Iron Deficiency: स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं लोगों में आप देखते होंगे और इन्हीं में से एक आदत अजीबोगरीब होती है जहां ना सिर्फ बच्चे बल्कि बड़ों में भी देखा जाता है। हम बात कर रहे हैं चॉक मिट्टी या फिर अजीबोगरीब चीज खाने की आदत की लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या होती है। डॉक्टरी भाषा में अगर बात करें तो डॉक्टर प्रियंका शेरावत ने एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ ऐसा कहा है जो निश्चित तौर पर उन लोगों के लिए अलर्ट है जो इसे नॉर्मल समझने की गलती करते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या है वजह और कैसे इस आदत पर आप अपना काबू कर सकते हैं।
आखिर क्या है चॉक और मिट्टी खाने की आदत
View this post on Instagram
डॉ प्रियंका सेहरावत कहती है कि ऐसे बहुत सारे हेल्थ की परेशानी होती है जो खुद में ऐसे सिम्टम्स बताते हैं जिन्हें चॉक खाने, मिट्टी खाने का मन करता है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या होती है। दरअसल इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर प्रियंका सेहरावत कहती है कि इसे Pica कहते हैं।
जानिए क्या है Pica और Iron Deficiency
Pica की वजह से लोगों को मिट्टी चॉक जैसी काफी अजीबोगरीब चीज खाने का मन करता है लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह आयरन डिफिशिएंसी होता है। यह किसी भी उम्र को प्रभावित कर सकता है। किसी भी उम्र में यह किसी में भी लक्षण नजर आते हैं तो अपने डाइट में आयरन की मात्रा बढ़ाना शुरू कर दें। आयरन की कमी आपके शरीर में है तो आपको सप्लीमेंट लेना पड़ेगा लेकिन अगर नॉर्मल है तो आप उसे अपने डाइट से कंट्रोल कर सकते हैं।
ऐसे करें डाइट से खुद की कंट्रोल
ऐसे में डॉक्टर प्रियंका यह भी कहती है कि आप अपने खाने में आयरन रिच फूड आइटम्स को बढ़ा सकते हैं जिसमें खजूर, किसमिस अनार हरी पत्तेदार सब्जियों का नाम शामिल है। इन्हें अपनी डाइट में अगर आप सही से जगह देते हैं तो इसका फायदा भी आपको मिल सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।





