---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: पति की लंबी उम्र के चक्कर में खुद को ना करें इग्नोर, इन महिलाओं को निर्जला व्रत करना पड़ सकता है भारी

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर कुछ महिलाओं को व्रत ना रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप डायबिटीज या कुछ ऐसी बीमारियों से जूझ रही है जिसमें आप हैवी डोज की दवाइयां ले रही है ऐसे में निर्जला व्रत करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Karwa Chauth 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखेंगी। इस खास दिन पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत करती है और रात में चांद के दीदार के बाद व्रत खोलती हैं। कहा जाता है कि इस व्रत को करने के लिए काफी सावधानियां बरतनी होती है। यह बात सच है कि पति के लिए महिलाएं व्रत तो करती हैं लेकिन कभी-कभी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। कुछ समस्याएं ऐसी होती है जिसकी वजह से व्रत रखने से पहले सावधानियां बरतना जरूरी है। डॉक्टर की पूछताछ के बिना निर्जला व्रत बिल्कुल भी ना करें। आईए जानते हैं आखिर किन लोगों को करवा चौथ से पहले डॉक्टर से करनी चाहिए बातचीत।

डायबिटीज की महिलाएं न करें करवा चौथ

अगर एक्सपर्ट्स की माने तो जिन महिलाओं को डायबिटीज की समस्या है उन्हें भूलकर भी व्रत नहीं रखना चाहिए। बिना पानी और खाने के हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा होता है और इसलिए डॉक्टर करवा चौथ नहीं रखने की सलाह देते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर वाली महिलाएं ना रखें निर्जला व्रत

डॉक्टर की सलाह के अनुसार जिन महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें निर्जला व्रत बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसे में अगर आप इस व्रत को रखना चाहती हैं तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। डॉक्टर की निगरानी में ही आप इस व्रत को करें।

दवाइयों की वजह से निर्जला व्रत न करें

अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और आप अपने दवाई को मिस नहीं कर सकती तो ऐसे में करवा चौथ रखने से पहले आप डॉक्टर से जरूर परामर्श लेm इसके बाद ही करवा चौथ व्रत को करें।

प्रेगनेंसी में करवा चौथ

प्रेगनेंसी में करवा चौथ करने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। कहा जाता है कि इस दौरान महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है और ऐसे में बच्चों को पूरा पोषण मिले इसलिए इस व्रत को करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

निर्जला व्रत ना करें

प्रेगनेंसी या फिर किसी की गंभीर बीमारी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत होती है और ऐसे में निर्जला व्रत ना करें। आप चाहे तो प्रेगनेंसी के दौरान फलाहार कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026