---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी लगवाने के लिए दिल्ली NCR की ये मार्केट हैं बेस्ट, हाथों पर थम जाएगी सबकी नजर

Karwa Chauth 2023: मेहंदी के बिना करवा चौथ कैसे। अगर आप भी करवा चौथ पर मेहंदी लगाने की ख्वाइश रख रही है तो हम आपको दिल्ली एनसीआर की कुछ मार्केट बता रहे हैं। जी हां, आप आसानी से कम दाम में मेहंदी लगा सकती है। इन जगहों को आप जरूर एक्सप्लोर करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2023 1:51 अपराह्न

KARWA CHAUTH 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के लिए महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं और इसमें से एक है मेहंदी। पति के लिए निर्जला व्रत करने के लिए महिलाएं वह हर कुछ करती है जो उन्हें खूबसूरत बनाएं। ऐसे में हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी लगाने की परंपरा भी सदियों से है। करवा चौथ में कपड़ों के साथ-साथ महिलाएं हाथ पैरों में मेहंदी लगाकर भी इस व्रत को पूरा करती है। अगर आप भी मेहंदी लगवाने की प्लानिंग कर रही हैं तो हम दिल्ली एनसीआर की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन लगवा सकती हैं। ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी आर्टिस्ट एक से एक बढ़कर इन मार्केट में मौजूद है।

गाजियाबाद

Karwa Chauth

गाजियाबाद मार्केट को छोटा चांदनी चौक कहा जाता है। यहां न सिर्फ एक से बढ़कर एक समान मिल जाते हैं बल्कि करवा चौथ पर आपको एक से बढ़कर एक स्टॉल भी दिख जाएंगे। यहां कम समय में फटाफट आपके हाथ और पैरों में मेहंदी लगा दी जाती है। मेहंदी को लगाने के लिए 100 रुपये से लेकर 20000 तक में डिजाइन बनवा सकती हैं। चाहे तो आप मेहंदी की बुकिंग भी करवा सकती हैं।

वसुंधरा मार्केट

अगर आप करवा चौथ पर मार्केट को एक्सप्लोरर करना चाह रही हैं तो वसुंधरा मार्केट भी परफेक्ट है। यहां जगह-जगह पर कई स्टाल लगे हुए हैं जहां आप आसानी से मेहंदी लगा सकती हैं। यहां मेहंदी लगाने के लिए आपको 500 से 1000 रुपए देने पड़ेंगे और दोनों हाथों में आप मेहंदी डिजाइन करवा सकती हैं।

सेक्टर 18 नोएडा

अट्टा मार्केट के नाम से मशहूर नोएडा सेक्टर 18 में भी कई स्टाल है। करवा चौथ पर इस मार्केट में काफी भीड़ होती है इसलिए आप सावधानी से जाएं। यहां आप सुबह से लेकर रात तक कभी भी मेहंदी लगवा सकती हैं। प्रोफेशनल से मेहंदी लगाने के लिए आपको कम से कम 500 रुपये चुकाने होंगे और यहां नॉर्मल से लेकर ब्राइडल और एक से एक बढ़कर सर्विस दी जाती है।

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में भी करवा चौथ पर मेहंदी लगाने के लिए अलग-अलग स्टॉल आपको मिल जाएंगे। यहां आप अपने मन मुताबिक मेहंदी लगा सकती हैं। त्यौहारी सीजन के चलते यहां मेहंदी की डिमांड है और ऐसे में आप इस मार्केट को विजित कर सकती है।

आनंद विहार मार्केट

मेहंदी वालों के लिए यह मार्केट काफी मशहूर है। कम समय में बेहतर डिजाइन लगवाने की अगर ख्वाहिश में हैं तो आप आनंद विहार मार्केट में भी जा सकती हैं। यह मार्केट रात 10 बजे तक खुली रहती है और आप आसानी से मेहंदी लगा सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026