---Advertisement---

Home Decorate करते हुए इन बातों का रखें ध्यान, स्वर्ग से भी सुंदर दिखेगा आपका मकान

Home Decorate: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुंदर दिखें। इसके लिए कुछ लोग लाखों रुपए तक खर्च कर देते हैं। लेकिन कई बार छोटी – छोटी गलतियों की वजह से पूरे घर की सुंदरता खराब हो जाती है। ऐसे में जब भी आप घर को सजाएं तो कुछ ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 11, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Home Decorate: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुंदर दिखें। इसके लिए कुछ लोग लाखों रुपए तक खर्च कर देते हैं। लेकिन कई बार छोटी – छोटी गलतियों की वजह से पूरे घर की सुंदरता खराब हो जाती है। ऐसे में जब भी आप घर को सजाएं तो कुछ चीजों का विशेष ध्यान दें। महंगाई के इस दौर में हम सभी चाहते हैं कि कम खर्च में ही हमारा घर सबसे सुंदर दिखें। इसके लिए लोगों को यहां बताए गए कुछ आसान टिप्स का पालन करना चाहिए।

सही से करवाएं घर का फिनिशिंग

हम घर को बनवा लेते हैं लेकिन फिनिशिंग करवाते समय कई गलतियां कर देते हैं। ऐसे में हमें घर का फिनिशिंग करवाते समय किसी अच्छे कारीगर की सहायता लेनी चाहिए। घर का अगर फिनिशिंग सही नहीं है तो दूर से ही घर बेकार दिखाई पड़ता है। ऐसे में आप भले ही लाखों रुपए घर को बनवाने में लगा दिए हों लेकिन घर की सुंदरता उसके फिनिशिंग से ही आती है। फिनिशिंग करवाते समय यह ध्यान देना चाहिए कि दीवार, चौखट, फर्श से लेकर खिड़की और दरवाजों तक सभी चीजें एक सही साइज और सही शेप में होना जरुरी है। इसके अलावा अपने घर के रंग का चुनाव भी सही तरीके से करें। घर के लिए सही कलर का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो इसकी पुताई करने वाले किसी एक्सपर्ट से मिलकर भी जानकारी ले सकते हैं।

Also Read: Valentine Day 2023: प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें ये वादे, रिश्तों की डोर को करें प्यार भरे अंदाज में मजबूत

घर के लाइटिंग का सही चुनाव

घर में कई बार हम ज्यादा लाइटिंग कर देते है, जिसकी वजह से इसकी सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में जब भी लाइटिंग करवाना हो तो सही जगह का चुनाव पहले ही कर लें। लाइटिंग अगर सही है तो दूर से भी देखने पर घर खूबसूरत दिखाई पड़ता है। कई बार लोग लाइटिंग पर भी अच्छा पैसा खर्च करते है लेकिन लोकेशन के चुनाव में गलती की वजह से घर का पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आपके घर की लाइटिंग सही है तो कम खर्च में भी बना घर सुंदर दिखेगा। लाइटिंग करवाते समय कभी भी बिजली के तार को इधर-उधर नहीं छोड़ना चाहिए।

Also Read: Kareena Kapoor Video: बॉसी लुक में करीना को देख फैंस हुए इंप्रेस, आखिर क्यों सैफ ने पोज देने से किया इंकार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026

मार्च 13, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 13, 2026

Fatty Liver

मार्च 13, 2026

Nimrat Kaur

मार्च 13, 2026

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026