---Advertisement---

Liver Health को इमरजेंसी स्थिति में ला सकती है इन 4 चीजों का सेवन, हर दिन रिस्क पर खुद को डाल रहे आप

Liver Health: इन चार चीजों को अलविदा कहने में ही आपकी भलाई है। आइए जानते हैं लिवर के लिए कैसे यह रिस्की हो सकता है ये 4 चीज जिनसे जहां तक हो सके दूरी बनाने में ही आपकी भलाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2026 5:17 अपराह्न

Liver Health
Follow Us
---Advertisement---

Liver Health: आपका लिवर हेल्थ कैसा है यह इस बात पर काफी ज्यादा डिपेंड करता है कि आप किन चीजों का सेवन कर रहे हैं। क्या खाना आपको पसंद है यह मायने रखता है। फैटी लिवर से पीड़ित लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन इस सब के बीच क्या आपको पता है कि हेल्दी लिवर के लिए किन चीजों को अलविदा कहने की जरूरत होती है। किन्हे खाना आपके लिए खतरे से कम नहीं है। शुभंकर मिश्रा ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को इस बारे में आगाह करते हुए दिखे।

Liver Health के लिए 4 चीजों को आज ही करें किनारा

लिवर हेल्थ को लेकर वह कहते हैं कि लिवर को ठीक करने की आप कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन आप तब तक ठीक नहीं होंगे जब तक आप इसमें जहर डालना नहीं बंद करेंगे। शुभंकर मिश्रा कहते हैं कि ये चार चीजों का सेवन आपके शरीर में इमरजेंसी जैसे स्थिति पैदा करती है और अगर आप इनमें से कुछ भी खा रहे हैं तो आपका सुपर फूड्स खाने का असर आधा हो जाएगा। लिवर हेल्थ के लिए यह पहला और अहम कदम बताया गया है।

इन 4 चीजों से लिवर हो सकता है खराब

लिक्विड फ्रुक्टोज से बना ले दूरी

शुभंकर मिश्रा इस वीडियो में रहते हैं कि लिक्विड फ्रुक्टोज से दूरी बढ़ाने की जरूरत है जैसे सोडा, कोल्ड ड्रिंक मीठे जूस। इनमें मौजूद चीनी सीधे आपके लिवर पर हमला करता है। यह जहरीले चर्बी में बदलता है।

रिहीटेड ऑयल भी आपके लिए नुकसानदायक

एक ही तेल का बार-बार गर्म करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी रिस्की होता है कई डॉक्टर्स बता चुके हैं। इसमें मौजूद जहरीले तत्व लीवर की कोशिकाओं पर सीधा असर करता है और इसे डैमेज कर देता है।

मैदा भी लिवर हेल्थ में है दुश्मन

सफेद ब्रेड जैसी चीज जो लिवर को फैट स्टोर मोड में डालती है। क्योंकि इसकी वजह से आपका लिवर डैमेज होने का भी रिस्क होता है अगर आप इसका लगातार सेवन करते हैं। ऐसे में मैदा या मैदा से बनी हुई चीजों का सेवन कम से कम करें।

शराब का सेवन लिवर हेल्थ में है रिस्की

शराब लिवर में जाकर सीधा एसिड बनती है जो कोशिकाओं को मारता है। फैटी लीवर की सबसे बड़ी वजह में अल्कोहल का नाम लिया जाता है ऐसे में ज्यादा शराब का सेवन आपकी जान पर बात ला सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026