---Advertisement---

Mehendi Designs for Eid: मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन को करें ट्राई, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Mehendi Designs for Eid: अगर आप मेहंदी की ट्रेंडी डिजाइंस को ईद पर ट्राई करना चाहती हैं तो हमारे पास कुछ लेटेस्ट डिजाइन है। आप ईद पर इन डिजाइंस को लगाए सकती हैं। इन्हें देखकर लोग आपकी खूब तारीफ़ करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2023 4:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mehendi Designs for Eid: ईद की तैयारियां जोरों पर है और महिलाएं इस त्यौहार को लेकर काफी एक्साइटेड होती हैं। इस फेस्टिव सीजन में हाथों पर मेहंदी लगाना अच्छा माना जाता है। आजकल मेहंदी के कई डिजाइंस काफी ट्रेंडी हैं जिसे आप ईद पर ट्राई कर सकती है। यह ना सिर्फ आपकी हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में कारगर है बल्कि यह त्योहारी सीजन में काफी रोमांचक है। मेहंदी के इन ट्रेंडी डिजाइंस को हाथों में बनवाने पर लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। ईद पर महिलाएं यह सोचती हैं कि आखिर कैसे सबसे अलग वो खास दिखे। ऐसे में वह कपड़े से लेकर मेहंदी तक की डिजाइंस को लेकर काफी सजग रहती हैं। आइये देखते हैं खास मेहंदी डिजाइंस।

गोल टिक्की मेहंदी को करें ट्राई

अगर आप ईद पर सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइंस को ट्राई करना चाहती हैं तो यह परफेक्ट ऑप्शन है। आप इस तरह से मेहंदी लगा सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगाने के लिए बेस्ट है। इस डिजाइन की खासियत है कि यह देखने में सिंपल है लेकिन इसकी खूबसूरती लोग देखते रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

मोर डिजाइन है एवरग्रीन

अगर आप ईद पर कुछ खास मेहंदी को ट्राई करना चाहती हैं तो आप मोर डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। आप अपने मन के मुताबिक इसमें बदलाव कर सकती हैं लेकिन यह भी सच है कि मोर डिजाइन किसी भी मेहंदी में परफेक्ट है।

फ्लोरल डिजाइन है काफी ट्रेंड में

मेहंदी डिजाइन की बात करें तो फ्लोरल डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं। यह काफी खूबसूरत डिजाइन है। आप चाहे तो इसमें मोडिफाई कर सकती हैं। यह बेली और पाम दोनों के लिए परफेक्ट डिजाइन है।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं आप

अगर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं लेकिन आपको लगता है कि आपको कुछ सिंपल ट्राई करना है तो आप अरेबिक डिजाइन को ट्राई कर सकती है। यह काफी ट्रेंडी और क्लासी डिजाइन है।

फूल हेंड मेहंदी को बना सकती हैं आप

आप चाहे तो हाथों पर भरी हुई मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं। यह न्यूली मैरिड महिलाओं के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026