---Advertisement---

Mosquito Repellent Plants: इन पौधों को लगाते ही कोसो दूर भाग जाते हैं मच्छर, गार्डन में खूबसूरती के साथ देंगे खुजली से राहत!

Mosquito Repellent Plants: मानसून के सीजन में होने वाले मच्छरों के आंतक से अगर आप भी हो चुके हैं परेशान, तो आज ही उन पौधों को अपने घर पर लाएं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: अगस्त 8, 2023 12:55 अपराह्न

Mosquito Repellent Plants
Follow Us
---Advertisement---

Mosquito Repellent Plants: बारिश का सीजन शुरु होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से फैलना शुरु हो जाता है। दिन के मुकाबले रात के समय मच्छर लोगों को अधिक परेशान करते हैं। ऐसे में लोग अपने आप को मच्छरों से बचाने के लिए मार्केट में मिलने वाले मच्छर कीटनाशक दवाई, कॉइल आदि वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं।  इनको घर में प्रयोग करने से मच्छर बेशक खत्म या कम हो जाते हैं, लेकिन इनसे निकलने वाला धुआं और महक शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसनादायक होती हैं। ऐसे में आप इन केमिकल से बने प्रोडक्टस की जगह पर प्राकृति से बने पौधों के इस्तेमाल से भी मच्छरों को दूर भगा सकते हैं। आज इस आर्टिकल की मदद से आपको ऐसे कुछ खास पौधों के बारे में बताया जाएगा , जो न केवल आपको मच्छरों से राहत दिलाएंगे, साथ ही आपके घर की खूबसूरती को भी बढ़ाएंगे।

लैवंडर के पौधों का करें इस्तेमाल

लैवंडर का पौधा न केवल मच्छरों को दूर भगाने में काम आता है बल्कि इसकी महक से घर भी काफी खिल उठता है। बाजार से मिलने वाले प्रोडक्ट्स जिनकी मदद से मच्छर का आंतक खत्म होता है उनमें भी लैवंडर युक्त तेल का इस्तेमाल होता है। लैवंडर से आने वाली खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी नहीं भाती है। जिस कारण से उनका घर में आना कम हो जाता है।

लेमनग्रास का लगांए पौधा

लेमनग्रास से आने से खूशबू मच्छरों को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। जैसे ही वह इस पौधे की महक को स्मैल करते हैं उन्हें एक अलग प्रकार की बैचेनी होने लगती है। जिसके चलते मच्छर उनके इर्द-गिर्द घूमना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है। इसके अलावा आप लेमनग्रास का पौधा अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बालकनी में लगा सकते हैं। इस पौधे से आने वाली खुशबू वाकई काफी अच्छी होती है।

तुलसी का पौधा

 तुलसी का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। लोग तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा भी करते हैं और उन्हे जल भी चढ़ाते हैं। तुलसी एक प्रकार से लोगों के लिए औषधि की तरह काम करता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा घर पर होने से घर में मच्छर और कीड़े आने भी बहुत कम हो जाते हैं।

रोजमेरी का पौधा

रोजमेरी के पौधे से निकलने वाली खुशबू एकदम लकड़ी की तरह होती हैं। जो मच्छरों को बिल्कुल भी नहीं पसंद नहीं होती हैं। जिसके चलते मच्छर इनके आसपास घूमना कम कर देते हैं। लेकिन इंसानों को इस पौधे की महक और इसके नीले फूल देखने में काफी आकर्षित लगते हैं। इस पौधों को आप अपने घर में कहीं भी ठंडी जगह पर लगा सकते है।

हॉर्समिंट का पौधा

हॉर्समिंट का पौधा भी मच्छरों के लिए विकर्षक होता है। इस पौधे का काफी सारी दवाईयों में भी उपयोग किया जाता है। इसकी महक एकदम सिट्रोनेला की तरह होती है। इसके पौधे को घर में लगाने से मच्छरों की फौज का घर में आना बंद हो जाता है। हॉसमिंट के पौधे को घर पर लगना और पौधों के मुताबिक काफी सरल होता है क्योंकि इनमें ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं होती है।

सबसे अधिक पूछे जानें वाले प्रश्न

तुलसी के पौधा का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के अलावा  कहां-कहां कर सकते हैं?

सर्दी-जुकाम होने पर भी आप तुलसी को औषधि के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पूजा-पाठ में भी इसका उपयोग होता है।

लैवेंडर के पौधों को देखभाल के लिए क्या धूप की आवश्यकता होती है?

लैवेंडर के पौधों को अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त मात्रा में धूप के साथ पानी की आवश्यकता होती हैं।\

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Intermittent Fasting

अप्रैल 12, 2026

Diabetes Symptoms

अप्रैल 11, 2026

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Kriti Sanon

अप्रैल 11, 2026

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Belly Fat Burner

अप्रैल 10, 2026