---Advertisement---

National Lipstick Day 2023: हर महिला के लिपस्टिक कलेक्शन में होने चाहिए ये खूबसूरत शेड्स, एक ही स्ट्रोक में मिलेगा परफेक्ट लुक

National Lipstick Day 2023: मौजूदा समय में ज्यादातर लड़कियां खुद को खूबसूरत बनाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है लेकिन कुछ लड़कियां ऑफिस और कॉलेज जाने के लिए मिनिमल मेकअप करना पसंद करती है। इस मिनिमल मेकअप में वो काजल, मस्कारा और लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 29, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

National Lipstick Day 2023: मौजूदा समय में ज्यादातर लड़कियां खुद को खूबसूरत बनाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है लेकिन कुछ लड़कियां ऑफिस और कॉलेज जाने के लिए मिनिमल मेकअप करना पसंद करती है। इस मिनिमल मेकअप में वो काजल, मस्कारा और लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो आपके लुक में आज चांद लगा सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे लिपस्टिक के शेड बताने जा रहे हैं जो हर महिला के ब्यूटी कलेक्शन में होना जरूरी है।

रेड कलर

इस लिस्ट में पहला नाम रेड कलर की लिपस्टिक का आता है। बोल्ड रेड कलर हर महिला के लिपस्टिक कलेक्शन में होना जरूरी है। आप इस कलर को किसी भी पार्टी या फंक्शन में लगाकर जा सकती हैं। रेड कलर का लिपस्टिक शेड फेयर स्किन टोन पर काफी ज्यादा अच्छा लगता है।

डीप पर्पल कलर

इस लिस्ट में दूसरा नाम डीप पर्पल कलर लिपस्टिक शेड का है। अगर आप अपने लिपस्टिक कलेक्शन को पूरा करना चाहती है तो आपके लिए डीप पर्पल कलर का लिपस्टिक शेड होना जरूरी है। ये शेड डार्क स्किन टोन पर भी काफी ज्यादा अच्छा लगता है। इसको आप ऑफिस के साथ किसी भी फंक्शन में लगाकर जा सकती हैं।

न्यूड कलर

इसमें तीसरा नाम न्यूड कलर लिपस्टिक का है। अगर आपको ‌ज्यादा हैवी मेकअप करना पसंद नहीं है तो आप न्यूड कलर की लिपस्टिक शेड के साथ जा सकती हैं। न्यूड कलर लिपस्टिक को आप ग्लोसी या मैट दोनों में ही इस्तेमाल कर सकती हैं।

पिंक शेड

इस लिस्ट में चौथा नाम पिंक शेड का आता है। अगर आपको अपने लुक में चार चांद लगाने हैं तो आपके कलेक्शन में पिंक शेड होना जरूरी है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए ये शेड एकदम परफेक्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026