---Advertisement---

पूर्वोत्तर भारत में हैं ये खूबसूरत Offbeat Destination, यहां की झीलें-झरने और बर्फ से ढके घर मोह लेंगे आपका मन

Offbeat Destination: यह तो सभी जानते हैं कि भारत एक बेहद खूबसूरत देश है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों के मन को मोह लेती है। जिसके कारण देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। अगर कोई कहे कि उसने पूरा भारत घूम लिया है तो ये कहीं न कहीं गलत होगा। आज इस आर्टिकल में ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 9, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Offbeat Destination: यह तो सभी जानते हैं कि भारत एक बेहद खूबसूरत देश है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों के मन को मोह लेती है। जिसके कारण देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। अगर कोई कहे कि उसने पूरा भारत घूम लिया है तो ये कहीं न कहीं गलत होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शाहद ही आप गए होंगे। ये ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं जो पूर्वोत्तर भारत में हैं। यहां की खूबसूरती मन मोह लेने वाली है।

जोंगु की खूबसूरती है मनमोहक

उत्तरी सिक्किम का जोंगु एक ऐसी जगह है जिसे भगवान का आशीर्वाद माना जाता है। यहां की सुंदरता का बखान कई किताबों और डॉक्युमेंट्रीज में किया गया है। यह एक छोटा सा गांव है जो दक्षिण पूर्व में तीस्ता नदी, उत्तर पूर्व में थोलुंग चू नदी और पश्चिम दिशा में हैईलैंड्स से घिरा हुआ है।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

जीरो घाटी में मिलेगी शांति

अगर आप कहीं शांत वातावरण वाली जगह पर घूमे जाना चाहते हैं तो बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की जीरो घाटी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह पूर्वोत्तर भारत में छिपी हुई खूबसूरत जगहों में से एक है। यह अपातानी जनजाति का घर माना जाता है। अपातानी जनजाति नाक के प्लग और चेहरे पर बने टैटू के लिए प्रसिद्ध है।

उनाकोटी त्रिपुरा है जंगलों से घिरा

उनाकोटी त्रिपुरा शहर का एक ऐसा छोटा सा गांव है जो घने जंगलों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये अपनी विशाल पत्थर और चट्टानों को काटकर बनाई गई मूर्तियों के लिए भी जाना जाता है।

जतिंगा है खूबसूरती का भंडार

असम में एक अनोखा, खूबसूरत और छोटा सा गांव है जिसका नाम है जतिंगा। यह एक अनोखा हिलस्टेशन है। जतिंगा में खूबसूरत सी सुबह देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। खूबसूरत सुबह देखने के लिए लोग पर्यटक क्षेत्र की दूसरी सबसे ऊंची चोटी हेमपुपेट चोटी पर जाते हैं और वहां के नजारे का लुत्फ उठाते हैं। माना जाता है कि यहां पर पक्षी आत्महत्या करने आते हैं।

नागालैंड के मोन गांव जाकर देख सकते हैं आदिवासी जीवन

नागालैंड का मोन वर्डवॉचर्स के लिए स्वर्ग की तरह है। यह आदिवासी जीवन को जानने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां कोन्याक नागा जनजाति पाई जाती है। ये जनजाति हेडहंटिंग के लिए मशहूर है। इसके अलावा आप यहां पर बेदाग तोत्सू वोझू झील, लैंगपांगकुंग गुफाएं और नागालैंड जूलॉजिकल पार्क आदि का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Also Read: BBL 2022: NATHAN MCANDREW की बुलेट गेंद के आगे पस्त हुए JIMMY PEIRSON, हेलमेट पर लगी बॉल और गिर पड़े जमीन पर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026

Weight Loss

मई 24, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Health Tips

मई 24, 2026

Blood Pressure

मई 23, 2026