---Advertisement---

Rice Face Pack: चावल से बना ये फेसपैक चेहरे पर लाएगा नेचुरल ग्लो, बेदाग़ स्किन के लिए कोरियन लड़कियां भी करती हैं इस्तेमाल!

Rice Face Pack: आजकल भारत में कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स बहुत ट्रेंड में हैं। हर लड़की इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके कोरियन लड़कियों की तरह बेदाग़ स्किन पाना चाहती है। मगर सच तो ये है कि कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स जितने असरदार होते हैं उतने में महंगे भी होते हैं। इन्हें ख़रीद पाना हर किसी के ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 26, 2023 6:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rice Face Pack: आजकल भारत में कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स बहुत ट्रेंड में हैं। हर लड़की इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके कोरियन लड़कियों की तरह बेदाग़ स्किन पाना चाहती है। मगर सच तो ये है कि कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स जितने असरदार होते हैं उतने में महंगे भी होते हैं। इन्हें ख़रीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे में हम आपके लिए घर पर ही कोरियन लड़कियों की तरह बेदाग स्किन पाने का एक नेचुरल तरीक़ा लेकर आए हैं। यह तरीक़ा आसान भी है और असरदार भी, इससे आप ग्लो के साथ-साथ कोमल त्वचा भी चुटकियों में पा लेंगी।

यह तरीक़ा कुछ और नहीं बल्कि चावल से बना एक ऐसा फ़ेसपैक है इससे कोरिया तक में लड़कियां इस्तेमाल करती हैं। वहीं अगर आप ये नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि चावल स्किन के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल अफ़सर कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। आज हम आपको यही फेसपैक बनाने का आसान तरीक़ा बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि चावल से ग्लोइंग स्किन कैसे पा सकते हैं।

इस तरह बनाएं Rice Face Pack

इस फ़ेसपैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा लेना है। आप चाहें तो इसकी जगह उबले हुए साबुत चावल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद आप 2 बड़े चम्मच बेसन, 3 चम्मच शहद और 2-3 गुलाब जल की बूंदें डालकर इसका एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। तैयार करने के बाद आप इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। इस फ़ेसपैक को चेहरे पर 15-20 तक सूखने के लिए छोड़ दीजिए। जब यह फ़ेस पैक अच्छी तरह से सूख जाए, तो आप गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। हम इस फ़ेसपैक को हफ़्ते में 2 बार लगाने की सलाह देते हैं। 

ये हैं इस फ़ेसपैक के फ़ायदे 

आपको बता दें कि चावल में ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा में निखार के साथ-साथ उसे बेदाग़ बनाने में भी मदद करते हैं। यह फेसपैक लगाने से आपकी त्वचा से टैनिंग और मुहांसे ख़त्म हो जाएंगे। वहीं चावल में एंटी एजिंग गुण भी होते हैं जिससे आपके चेहरे से झुर्रियां और झाइयां गायब होती हैं। साथ ही चावल आपकी त्वचा में कोलाजेन की मात्रा को बढ़ाता है जिससे आपके चेहरे पर चिकनाई आती है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026

Leave a Comment