---Advertisement---

बिग बॉस विनर Rubina Dilaik के इन 5 लुक में जन्माष्टमी पर आप दिखेंगी ‘बला’, फटाफट इस तरह करें खुद को करें स्टाइल

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के इन पांच लुक्स को जन्माष्टमी पर स्टाइल कर आप दिख सकती हैं सबसे हटके। नहीं हटेगी किसी की नजर, दिलकश दिखेंगी आप।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2024 8:00 पूर्वाह्न

Rubina Dilaik
Follow Us
---Advertisement---

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक आज यानी 26 अगस्त को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी का खुमार देखा जा रहा है। यह सच है कि बिग बॉस 14 विनर के पास एक गजब फैशन सेंस है और ऐसे में आप उनसे ट्रेडिशनल लुक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप उनके लुक्स को जन्माष्टमी के लिए स्टाइल कर सकती हैं। कहने में दो राय नहीं है कि आपको देखने के बाद सब फिदा हो जाएंगे और आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। जन्माष्टमी के लिए बेस्ट है रुबीना के ये 5 लुक्स।

गोल्डन बनारसी साड़ी में रुबीना

आप रुबीना दिलैक की तरह गोल्डन बनारसी साड़ी को जन्माष्टमी के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप इस पर लॉन्ग नेकलेस और हैवी इयररिंग्स को फ्लॉन्ट करती है तो निश्चित तौर पर सबसे हटके दिखेंगी। रेड लिपस्टिक के साथ आप इसे गजरे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड लॉन्ग कट आउट ग्रीन सूट

रुबीना प्रिंटेड फ्रंट कट ग्रीन सूट को पिंक पजामे के साथ स्टाइल कर सबसे हटके नजर आ रही हैं। उनका यह लुक वाकई किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है। इसके साथ आप हेयरबैंड और चोकर नेकलेस को स्टाइल करें। कहना गलत नहीं होगा कि आपका यह अंदाज जानलेवा होने वाला है।

मल्टी कलर लहंगा विद नूडल स्ट्रिप टॉप

रुबीना का यह लुक बेस्ट है। आप मल्टी कलर लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। सिंपल नेकलेस के साथ आप अगर इसे फ्लॉन्ट करती हैं तो किलर नजर आएंगी। इसके साथ आप नूडल स्ट्रिप हैवी ब्लाउज को ट्राई करें जो दिलकश लुक देने के लिए बेस्ट है।

पाकिस्तानी सूट को भी कर सकती हैं ट्राई

आप जन्माष्टमी के मौके पर पाकिस्तानी स्टाइल सूट में भी काफी खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इसके लिए आप रुबीना दिलैक के इस लुक को स्टाइल कर सकती हैं। व्हाइट एंब्रायडरी हैवी शूट किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है और इसके साथ आप कर्ल हेयरस्टाइल को ट्राई करें।

शरारा भी है बेस्ट चॉइस

जन्माष्टमी के मौके पर आप Rubina Dilaik की तरह स्टाइलिश शरारा को फ्लॉन्ट कर सकती है जो बेस्ट है। खास दिन पर आप लोगों को दीवाना बना सकती हैं वह भी अपने अलग अंदाज से देखने वाले आपकी तारीफ करेंगे जब आप शरारा को मांग टीका और इयररिंग्स के साथ स्टाइल करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026