---Advertisement---

Skin Care Tips: रहना है फिट और पाना है चमकदार त्वचा तो करें ये 5 उपाय, खूबसूरती देख लोगों की नहीं हटेगी नजर

Skin Care Tips: शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी लोग वेडिंग सीजन में खूब मस्ती कर रहे हैं। वहीं इस सीजन में हेल्दी रहना और खूबसूरत दिखना भी बहुत जरूरी है। वहीं कई बार लोगों को अपने ऑयली स्किन, ड्राई स्किन, एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है। इसलिए शादी ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 13, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी लोग वेडिंग सीजन में खूब मस्ती कर रहे हैं। वहीं इस सीजन में हेल्दी रहना और खूबसूरत दिखना भी बहुत जरूरी है। वहीं कई बार लोगों को अपने ऑयली स्किन, ड्राई स्किन, एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है। इसलिए शादी में जाने से पहले इन चीजों से छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। वरना लोगों का सेल्फ कॉन्फिडेंस कम होने लगता है।

इतना ही नहीं, शादी के सीजन में खानपान में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है। इससे लोगों को ब्लोटिंग, कब्ज और गैस जैसी स्थिति में गुजरना पड़ता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप फिट एंड फाइन रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

1. खीरे का करें इस्तेमाल

कई बार नींद न पूरी होने से या लेट नाइट जागने की आदत से आंखों में सूजन जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस परिस्थिति से निकलने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे के स्लाइस को आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें। इतना ही नहीं, आप जमे हुए टी बैग को भी आंखों पर रख सकते हैं। इससे आंखों में आई सूजन खत्म हो जाती है।

2. नियमित रूप से करें अनार का सेवन

अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ये पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। वहीं शादी के सीजन में ग्लोइंग स्किन की चाहत सभी की होती है। इसके लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैं। अनार के नियमित सेवन से आपकी त्वचा काफी ग्लो करेगी।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

3. रोजाना करें एक्सरसाइज

शादी के सीजन में ढेरों काम होते हैं। वहीं लोगों की नींद तक पूरी नहीं होती है। इस स्थिति में कमजोरी होने लगती है। इसलिए इस कमजोरी से बाहर निकलने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करें और रोजाना नारियल पानी का सेवन करें। इससे थकान का छू-मंतर हो जाएगा।

4. योगर्ट और अलसी से कब्ज की समस्या से मिलेगी राहत

शादी के सीजन में अक्सर पेट संबंधित समस्या से गुजरना पड़ता है। इस समस्या से निकलने के लिए आप योगर्ट और अलसी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट संबंधित परेशानी से व्यक्ति को छुटकारा मिल जाता है।

5. नींबू-अदरक के पानी से नहीं होगी ब्लोटिंग की समस्या

कई बार खाने की गड़बड़ी के कारण ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस स्थिति में आप रोज सुबह नींबू और अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। ये पेट की समस्या के लिए रामबाण है। इससे ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026