---Advertisement---

Skin Care Tips: ये घरेलू नुस्खे बर्बाद कर देंगे सूरत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

त्वचा की समस्याओं से बाहर निकलने के लिए लोग घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। मगर कुछ चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 6, 2023 3:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: सभी लोगों की ख्वाहिश खूबसूरत दिखने की होती है। वहीं लोग इसके लिए कई सारे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि घरेलू चीजों के इस्तेमाल से चेहरे पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है। मगर कुछ चीजें ऐसी है, जिसका इस्तेमाल चेहरे पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। जी हां, इन चीजों के इस्तेमाल से चेहरे पर बहुत बुरा असर पड़ता है। वहीं सेंसेटिव स्किन वालों को इन चीजों का ख्याल काफी बेहतर ढंग से रखने की जरूरत है।

आपको बता दें, किचन में मौजूद कुछ चीजें ऐसी है, जिसका इस्तेमाल हम चेहरे पर करते हैं, वहीं इसका प्रभाव भी सकारात्मक पड़ता है। मगर कुछ चीजें ऐसी है, जिसका इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे चेहरा बर्बाद हो सकता है। वहीं कई परेशानियों से भी गुजरना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं, आखिर किन चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

आटा का न करें इस्तेमाल

कई सारे आटे का इस्तेमाल चेहरे के लिए होता है। बता दें, गेहूं, बेसन और चावल के आटा का इस्तेमाल चेहरे के लिए किया जाता है। मगर भूलकर भी मैदा या रवे के आटा का इस्तेमाल चेहरे के लिए नहीं करना चाहिए। वहीं कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल भी चेहरे पर न करें। इससे व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आटा के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहें।

विनेगर हो सकता है खतरनाक

बता दें, विनेगर विटामिन सी का सबसे बेहतर स्रोत है। वहीं जिन चीजों में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है वो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। मगर विनेगर का इस्तेमाल त्वचा के लिए भूलकर भी न करें। ये त्वचा के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। जी हां, इसमें कई सारे रसायन ऐसे मौजूद हैं, जिससे त्वचा को नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं सेंसेटिव स्किन वाले इन चीजों का ध्यान काफी बारीकी से रखें।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

बेकिंग सोडा हो सकता है खतरनाक

कभी भी होममेड स्क्रब या फेसपैक में बेकिंग सोडा मिलाने की गलती न करें। ये त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे त्वचा पर डार्क स्पॉट्स होने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, इससे रैशेज होने का खतरा भी मंडराता रहता है। इसलिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा के लिए भूलकर भी न करें।

तेल लगाने से पहले न करें ये गलती

त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए त्वचा पर तेल लगाया जाता है। मगर कभी भी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी तेल त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है। इसलिए हमेशा तेल लगाने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखें और कोई भी तेल का इस्तेमाल त्वचा के लिए न करें। इससे त्वचा पर तेल का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026