---Advertisement---

Skin Care Tips: बुढ़ापे में भी दिखेगी चेहरे पर जवानी वाली चमक, जानें कांटों से भरे कैक्टस जेल के अचूक फायदे

Skin Care Tips: चेहरे की खूबसूरती को और भी बढ़ाना है , तो इस बार चेहरे पर इस्तेमाल करें एलोवेरा नहीं , कैक्टस जेल। त्वचा लगेगी और भी सुंदर।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 25, 2023 2:15 अपराह्न

Skin Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: चेहरे की स्किन को काफी ज्यादा सेंसिटिव माना जाता है। हर किसी के चेहरे की स्किन काफी अलग होती है। किसी की ड्राय, तो किसी की स्किन ऑयली होती है। ऐसे में फेस पर दानें और पिंपल्स आसानी से हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए महिलाएं अपने चेहरे पर ऐसे प्रोडक्ट्स अप्लाई करती हैं, जो इन सारी दिक्कतों को कम करें। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से काफी फायदा होता है। चेहरे का रंग निखरना, पिंपल्स का कम होना और चेहरा ग्लो भी करता है। न सिर्फ एलोवेरा बल्कि कैक्टस का जेल भी हमारी स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन काफी कम ही लोग हैं जिन्हें इस बात के बारे में पता है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको इस कैक्टस जेल को चेहरे पर अप्लाई करने से होने वाले पॉजिटिव इफेक्ट्स के बारे में जाननें को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : हार्ट के मरीज हैं तो Amarnath Yatra पर जाने से पहले जान लें खास बातें, वरना जा सकती है जान

कैक्टस जेल‌ को इस्तेमाल करने से होने वाले फायदे

हाइड्रेट रहती है त्वचा

कैक्टस जेल में कई सारे विटामिनस और प्रोटीन होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इस जेल का इस्तेमाल करने से चेहरा हाइड्रेट रहता है। गर्मियों के मौसम में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए इस जेल को चेहरे पर अप्लाई करना अच्छा माना जाता  है।

 चेहरे की डार्कनेस को करता है कम

 एलोवेरा जेल की तरह कैक्टस जेल को चेहरे पर लगाने से फेस पर हो रही टैनिंग पर भी असर पड़ता है। साथ ही यह चेहरे पर पहले से मौजूद डेड स्किन को भी हटाने का काम करता है। जिस वजह से स्किन का रंग और भी निखर के आता है।

चेहरे की चमक को लाता है वापस

महीने में 5 से 6 बार चेहरे पर कैक्टस जेल से अच्छी तरह से मसाज करने से चेहरे की खोई हुई चमक वापस आने लगती है। इसके साथ, मसाज करने से चेहरे पर बल्ड फ्लो काफी तेजी से होने लगता है, जो चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

पिपंल्स और झुरियों की परेशानी होती है दूर

कैक्टस जेल को चेहरे पर अप्लाई करने से जिस भी महिलओं को अपनी स्किन पर एक्ने , पिंपल्स और झुरियों की परेशानी है, वह भी समय रहते दूर हो सकती है। लेकिन इसके लिए चेहरे पर कैक्टस जेल का रोजाना इस्तेमाल करना होगा, तभी इसका असर दिखना शुरू होता है।       

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026