---Advertisement---

Varieties Of Mango: ये 5 ‘आम’ नहीं ‘आम’! ये हैं भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले मैंगो, इन खासियतों के चलते बने राजा

Varieties Of Mango : भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग किस्म के आम पाए जाते हैं। जिनके नाम,आकार और स्वाद भी अलग-अलग होता हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 24, 2023 5:45 अपराह्न

varieties of mango
Follow Us
---Advertisement---

Varieties Of Mango: गर्मियों का मौसम आए और आम की बात ना हो यह तो हो नहीं सकता है। लोगों को गर्मियों के सीजन में आम खाना काफी पसंद हैं। आम में अलग ही खासियत होती है, इसी वजह से उसे फलों का राजा कहते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग तरीकों और अलग नामों से बोला जाता हैं। भारत में लगभग 1500 से अधिक किस्मों के आमों को उगाया जाता हैं। कुछ आम खाने के लिए होते है , कुछ से केवल शेक बनाए जाते हैं आदि । आज इस आर्टिकल के जरिए भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले 5 आमों के बारे में जानने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : SUMMER COLD DRINK: गर्मी में पानी है खूबसूरती तो फालसे के शरबत का ऐसे करें सेवन, चंद दिनों में दिखेगा जादुई असर

यह है भारत के 5 सबसे ज्यादा फेमस आम

बंगीनापल्ली आम

यह आम आंधप्रदेश के कुर्नूल जिले के बनगनपल्ले में पैदा होता है। इसी वजह से इसका नाम बंगीनापल्ली रखा गया है। यह अन्य आमों की तुलना में काफी बड़ा होता है। यह दिखने में पीले रंग का होता है और इसमें कुछ धब्बे होते हैं। इसका स्वाद खाने में काफी मीठा होता है।

सिंधुरा आम

यह आम खाने में अत्यधिक मीठा होता है इसी वजह से इसे हनी मैंगो के नाम से भी जाना जाता है। इस आम की स्कीन दिखने में हरे और लाल रंग की होती है और यह आकार में भी काफी बड़ा होता है।

तोतापुरी आम

इस तरह के आम दिखने में काफी छोटे होते है, जो दिखने में बिल्कुल तोते की तरह लगते हैं। इसी वजह से इसका नाम तोतापुरी आम रखा गया है। इस तरह के आम खाने में इतने अच्छे नहीं होते है लेकिन इनका उपयोग अचार और सलाद में बहुत किया जाता हैं।

हापुस आम

इस आम की वेराइट सबसे अधिक कोंकण , महाराष्ट्र में होती है। यह बिना फाइबर के होते है। यह आम सबसे महंगें आमों में से एक हैं। इस आम की खूशबू काफी नैचुरल होती है। यह आम 800-900 रूपये दर्जन के हिसाब से बिक रहे है, इसके बावजूद लोग इस आम को खाना पसंद करते हैं।

चौसा आम

इस आम के रंग को देखकर इसकी पहचान की जा सकती है। इस आम का रंगा काफी पीला होता है।इस आम को सबसे अधिक बिहार राज्य में उगाया जाता है इसी वजह से इसका नाम भी बिहार के ही किसी शहर से बना हैं। इसका स्वाद मीठा होने की वजह से लोगों को यह आम बहुत पसंद हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026