---Advertisement---

Weight Loss: गर्मी में बिना सोचे पी सकते हैं ये मैजिकल कोल्ड कॉफी, 50 किलो कम करने वाली न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया फॉर्मूला

Weight Loss: वजन कम करना है लेकिन कोल्ड कॉफी की लत नहीं छूट पा रही है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे कॉफी पीने के बाद भी आप अपना कायाकल्प कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Weight Loss:
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: बिना किसी दवाई और पैसे खर्च किए वजन कम करने वाली एक्सपर्ट डॉक्टर शिखा सिंह इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को हमेशा ही इंस्पायर करती हैं। इस दौरान अलग-अलग टिप्स भी बताती है जिससे आप अपना वजन कम कर सकते हैं। अगर आप भी वेट लॉस करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कॉफी पीने का आपका मन करता है लेकिन वजन न बढ़ जाए यह सोच कर अपने मन को मार लेते हैं तो 50 किलो वजन कम करने वाली एक्सपर्ट ने वह खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर करती हुई दिखी है जिससे आप आसानी से अपना वेट लॉस कर सकते हैं।

कैसे कोल्ड कॉफी नहीं बनेगा Weight Loss का दुश्मन

डॉ शिखा सिंह बताती है कि एक मैजिकल कोल्ड कॉफी जो आपके 50 किलो तक को कम कर सकता है। एक्सपर्ट इस दौरान बताती है कि अगर आपको भी ऐसा लगता है कि कोल्ड कॉफी पीने की वजह से आपका वजन नहीं कम हो पा रहा है तो आपके लिए एक मैजिकल टिप्स है जिसे फॉलो करने के बाद आपकी क्रेविंग भी खत्म हो सकती है और आपका वजन भी कम हो सकता है।

वजन कम करने के लिए इस तरह बनाए कोल्ड कॉफी

कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी जो वेट लॉस में असरदार है इस बारे बात करते हुए उन्होंने बताया कि आप इसे घर में बना सकते हैं। इसके लिए फ्रेश कोकोनोट वॉटर यानी नारियल पानी लेना है। आप चाहे तो पैकेट नारियल पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उसमें शुगर की मात्रा ना हो। अब एक बर्तन में कॉफी पाउडर लें और इसमें थोड़ा स्टेविया डालना है। इस बात का ध्यान रखें कि चीनी, गुड़ और शहद को बिल्कुल भी नहीं लें। आप इसमें थोड़ा सा नारियल पानी डालें और मिक्स कर ले आप कॉफी को अच्छे से फेंट ले और बर्फ डाल दें। इसके साथ लो फैट दूध मिलाए।

सिर्फ 5 मिनट में यह मैजिकल कॉफी बनकर तैयार कर सकते हैं और आपके वजन को नहीं बढ़ने देगी क्योंकि इसमें लो कैलोरी भी है जो आप आसानी से ले सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

जून 24, 2026

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026