---Advertisement---

Weight Loss: खाने को इस तरह से खाया तो कभी नहीं होगे पतले! हेल्थ एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Weight Loss: वजन को बढ़ाने और घटाने में खाना खाने के तरीके का बड़ा सहयोग होता है. अगर आप तेजी से खा रहे हैं तो बॉडी को में वजन बढ़ सकता है. इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: अगर आप भी वजन घटाने के लिए डाइट ले रहे हो, लेकिन फिर भी इसका असर ना के बराबर दिख रहा है तो आप भी ये गलती कर रहे होंगे. डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, खाने को किस तरह से खा रहे हैं?  इसका असर वजन पर पड़ता है. अगर आप जल्दी खाना खाते हैं तो वेट बढ़ने के बहुत चांस हैं. वहीं, धीरे-धीरे चबाकर खा रहे हैं तो बहुत आशंका हैं कि,वजन कम बढ़े. इसके पीछे वो तर्क भी दे रहे हैं. इसीलिए आपको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए.

Weight Loss करने के लिए किस तरह से खाना खाएं?

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि,कम चबाकर जल्दी-जल्दी खाना खाने से वजन इसलिए बढ़ता है क्योंकि इससे पेट भरे होने का संकेत दिमाग तक देरी से पहुंचता है, जिससे आप जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं. इस दौरान पता ही नहीं चलता है कि, कितना खाना खा लिया है? इसके साथ ही जल्दी खाने से पाचन धीमा हो जाता है, लार के साथ भोजन सही से नहीं मिल पाता, और पाचन तंत्र पर भार बढ़ता है, जो मोटापा बढ़ाता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

डॉक्टर का कहना है कि,चबाकर न खाने पर पेट भरने का सिग्नल मस्तिष्क तक पहुंचने में 20 मिनट का समय लगता है, तब तक आप जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं. कम चबाकर खाना खाने से वजन बढ़ने का मुख्य कारण दिमाग और पेट के बीच तालमेल की कमी है. इसी लिए खाने की हर कौर को कम से कम 30-32 बार चबाएं और खाना धीरे-धीरे और आराम से बैठकर खाएं. उनका कहना है कि, खाने को कम से कम 32 बार चबाकर खाना चाहिए, ताकि पेट के आंतरिक सिस्टम को ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े.

जल्दी खाना खाने के नुकसान

जल्दी खाना खाने वाले लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.चबाकर न खाने पर पेट भरने का सिग्नल मस्तिष्क तक पहुंचने में 20 मिनट का समय लगता है, जिसकी वजह से ओवरईटिंग हो जाती है. खाना जब सही से चब नहीं पाता है तो शरीर में चर्बी के रुप में इकठ्ठा होना शुरु हो जाता है. इससे डाइट इंड्यूस्ड थर्मोजेनेसिस में कमी आती है और वजन बढ़ने लगता है. इतना ही नहीं भूख बढ़ाने वाले हार्मोन भी तेज हो जाते हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026