Weight Loss: यह सच है कि वजन कम करने और बेली फैट कम करने के लिए लोग अलग-अलग डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करते हैं। इससे काफी हद तक लोगों को फायदा भी मिलता है लेकिन क्या आपको पता है कि आप आसानी से एक मैजिकल ड्रिंक के जरिए 7 से 8 इंच बैली फैट को कम कर सकते हैं। जी हां 22 किलो वेट लॉस करने वाली एक्सपर्ट growithneha इस मैजिकल ड्रिंक के बारे में लोगों को बताया है जो आप भी ट्राई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे हो सकता है।
इन 4 चीजों से बन सकता वेट लॉस ड्रिंक
View this post on Instagram
यह सौंफ के साथ धनिया, अजवाइन और मेथी का एक ज़बरदस्त आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन है। यह एक ऐसा मिश्रण जो पेट की ज़िद्दी चर्बी और पेट फूलने की समस्या पर जादू की तरह काम करता है।
मैजिकल ड्रिंक पीने का सबसे अच्छा समय क्या
लंच के बाद (लगभग 1–2 बजे) या डिनर के बाद (7–8 बजे) इसे गुनगुना करके पिएं। बहुत ज़्यादा गर्म नहीं होना चाहिए ताकि यह आपके पाचन में मदद करे।
कितने समय तक पिएं यह ड्रिंक
कम से कम 21 दिनों तक लगातार इसका सेवन जरूरी है। पेट फूलने की समस्या के साथ साफ़ रखने और पेट की कार्यप्रणाली में सुधार गो सकता है। वेट लॉस के साथ बेली फैट कम हो सकता है।
Weight Loss ड्रिंक कैसे तैयार करें
1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, ½ बड़ा चम्मच अजवाइन, 1 बड़ा चम्मच मेथी और 2 कप पानी यानी लगभग 500 ml उबालें। जब पानी की मात्रा आधी रह जाए तो इसे एक कप में 3/4 भर लें। उसमें ताज़े नींबू का रस निचोड़ें और धीरे-धीरे पिएं।
बेली फैट में बेहतर नतीजों के लिए क्या करें
पेट की चर्बी को कम करने के लिए खाने के बाद हल्की सैर ज़रूर करें। जहां तक हो सके डिनर जल्दी और हल्का करें।
पूरे दिन शरीर में पानी की कमी न होने दें। कम से कम 2.5–3 लीटर पानी और हर्बल चाय फायदेमंद है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






