Work From Home: घर से काम करने का चलन आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है और आईटी सेक्टर में इसे लेकर क्रेज भी देखा जाता है जहां महीनों तक वर्क फ्रॉम होम की आजादी दी जाती है। अगर डॉक्टरी सलाह की बात करें तो क्या यह हेल्थ के लिए रिस्की है। डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में लोगों से राय की मांग की है और इसके साथ ही कहा है वर्क फ्रॉम होम अभिशाप है या वरदान। आइए जानते हैं घर से काम करने को लेकर आखिर एक्सपर्ट ने हेल्थ के लिए कैसे एक बदलाव बताया है।
घर से काम करना क्यों स्वास्थ्य के लिए है रिस्की
View this post on Instagram
वर्क फ्रॉम होम को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार बहस जारी है और ऐसे में एम्स ट्रेंड डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने कहा कि इसके फायदे से ज्यादा नुकसान हैं। डॉक्टर के मुताबिक घर से काम करने में टाइमिंग सबसे बड़ी परेशानी होती है जिसकी वजह से माइग्रेन सिर दर्द बढ़ रहे हैं। गर्दन में दर्द के साथ सोने की समस्याएं हो रही है। डॉक्टर की माने घर से काम करते-करते ना हम घर पर ध्यान दे पाते हैं और ना ही काम पर अपना पूरा फोकस रख पाते हैं।
Work From Home काम कर रहे लोगों को डॉक्टर ने की ये गुजारिश
इसके साथ ही डॉक्टर ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को लेकर बात करते हुए यह भी कहा कि यह यंग मांओ के लिए सबसे ज्यादा रिस्की होता है जिन्हें बच्चे के साथ-साथ घर भी संभालना पड़ता है। यह सच है कि महिलाएं सब काम कर सकती है लेकिन कहीं ना कहीं उनका स्वास्थ्य पीछे रह जाता है। इस दौरान डॉक्टर यह भी कहती है कि इस समय में फैमिली को सपोर्ट दिखाने की जरूरत होती है ताकि मां जो काम और बच्चे दोनों को संभाल रही है उसे मेंटल हेल्थ में आराम मिले, वह अच्छी नींद ले सके।
एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट की माने तो वर्क फ्रॉम होम कल्चर कुछ मामलों में जहां लाभकारी होते हैं क्योंकि आप अपने समय के मुताबिक काम करते हैं। आप घर के साथ-साथ काम की जिम्मेदारी संभाल लेते हैं लेकिन कुछ मामले में यह आपके लिए नुकसानदायक भी होता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






