---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘ऐसी घटनाएं घोर लापरवाही…’ सूरजकुंड मेले में झूला टूटने पर आगबबूला हुए आप नेता; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: फरीदाबाद के सुरजकुंड मेले में बीती रात यानि 7 फरवरी को एक एक हादसा हुआ, जिसमे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 8, 2026 4:40 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: फरीदाबाद के सुरजकुंड मेले में बीती रात यानि 7 फरवरी को एक हादसा हुआ, जिसमे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई लोग घायल है। दरअसल बीती शाम सूरजकुंड मेला परिसर में विशाल झूले ‘सुनामी’ के टूटकर गिरने के कारण ड्यूटी पर तैनात एक निरीक्षक की मौत और 11 अन्य लोगों के घायल होने के मामले में झूला संचालक और उसके कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं अब इस मामले पर आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। मालूम हो कि इस हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े सभी जरूरी अपडेट

सूरजकुंड मेले में हुई घटना पर Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया

आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “सूरजकुंड मेले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में ऐसी घटनाएं घोर लापरवाही की ओर इशारा करती है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वयं मेले का उद्घाटन किया था। इस तरह की लापरवाही और दुर्घटना ऐसे स्थान पर होना यह दर्शाता है कि सरकार इस तरह की लापरवाही को नजरअंदाज कर रही है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए”।

हरियाणा पुलिस ने गठन की एसआईटी

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुकेश कुमार कर रहे हैं, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया और सूरजकुंड थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार इसके सदस्य हैं। एसआईटी को घटना की विस्तृत जांच करने, संभावित लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा मानकों के पालन का आकलन करने का दायित्व सौंपा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुए हादसे को लेकर झूला लगाने वाली कंपनी “हिमाचल केयर फन केयर” के मालिक मोहम्मद शाकिर हुए गिरफ्तार, पुलिस ने एक अन्य आरोपी नितेश को भी गिरफ्तार किया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026