---Advertisement---

‘दिल्ली में लूट मचा रखी है…’ क्या बच्चियों के करोड़ों रुपए खा गई रेखा गुप्ता सरकार? Anurag Dhanda ने साइकिल खरीद को लेकर किया कटाक्ष

Anurag Dhanda: दिल्ली सरकार पर तंज करते हुए आखिर आप नेता ने क्या कहा जो निश्चित तौर पर हैरान कर देने के लिए काफी है। इस दौरान साइकिल की कीमत को लेकर गड़बड़ी पर अपनी राय रखते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2026 3:34 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बीजेपी सरकार को लेकर निशाना साधने में कभी भी आप नेता पीछे नहीं रहते हैं और इस सब के बीच अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर तंज करते हुए दिखे हैं। इस दौरान उन्होंने कथित भ्रष्टाचार और चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने आप विधायकों की एक वीडियो पोस्ट की है जहां वे साइकिल चलाकर विधानसभा जाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल पोस्ट एक राजनीतिक हमला है और विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है जहां अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद सरकार ने दिल्ली में स्कूल जाने वाली बच्चों के साइकिल खरीदी की योजना में करोड़ों रुपए का घपला किया है।

साइकिल खरीद में हेराफेरी को लेकर क्या बोले Anurag Dhanda

दरअसल अनुराग ढांडा ने इस पोस्ट के साथ वीडियो को शेयर करते हुए कैपश्न में कहा, “भाजपा ने दिल्ली में लूट मचा रखी है। रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के बच्चियों के करोड़ों रुपए खा गई जो साइकिल रेखा गुप्ता सरकार ने 7000 में खरीदी है वही साइकिल 4200 में खरीद कर आज आप के सभी विधायक विधानसभा लेकर पहुंचे हैं।” जहां अनुराग ढांडा ने कीमतों में अंतर को लेकर इस पोस्ट में दावा किया है जो जाहिर तौर पर हैरान कर देने के लिए काफी है।

अनुराग ढांडा ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

इस पोस्ट के जरिए आप नेता का कहना है कि प्रति साइकिल लगभग 2800 रुपए का भारी अंतर यह साफ दर्शाता है कि जनता और बच्चियों के हक के पैसों की खुली लूट मचाई जा रही है। दरअसल अनुराग ढांडा का यह पोस्ट कथित घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी विधायक खुद 4200 का साइकिल लेकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं। यह विरोध प्रदर्शन दिखाता है कि वह दिल्ली की सरकार से खफा है। पोस्ट के बैकग्राउंड में विधायकों द्वारा भाजपा के खिलाफ बैनर भी लिए गए हैं। यह सच है कि आप नेता अनुराग ढांडा अक्सर किसी न किसी वजह से अपनी बात मुखर होकर रखने में पीछे नहीं रहते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026