---Advertisement---

‘अंडरपास में स्विमिंग पूल की विशेष…’ बारिश के बाद हुए जलजमाव पर आप नेता Anurag Dhanda का हरियाणा सरकार पर तंज

Anurag Dhanda: बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिला, जिसपर आप नेता ने हरियाणा सरकार पर तंज कसा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 25, 2026 5:54 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिला। इसी बीच गुरुग्राम के राजीव चौक इलाके में भारी बारिश के कारण पानी भर गया जिसमे बच्चे तैरते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है।

वहीं अब इस वीडियो को शेयर करते हुए आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर जोरदार तंज कसा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Anurag Dhanda का हरियाणा सरकार पर तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हरियाणा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि

“हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से अंडरपास में स्विमिंग पूल की विशेष सेवा”। बता दें कि बीते दिन हुई मूसलाधार बारिश से गुरूग्राम के कई इलाकों में कई फुट पानी भर गया। हालांकि यह नया नहीं है, जब भी बारिश आती है तो गुरूग्राम में पानी जमा हो जाता है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी

बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। अंडरपास और निचले इलाकों में पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई जगह लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ रही है।

खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ऐसी स्थिति अधिक परेशानी वाली होती है। हालांकि यह नया नहीं है हरियाणा में जब भी बारिश अधिक हो जाती है तो कई इलाकों में जलजमाव, जाम की समस्या देखने को मिलती रही है। सरकार का कहना है कि इसपर काम जारी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026