---Advertisement---

‘भाजपा राज में मानवता शर्मसार…’ बस में महिला के साथ गैंगरेप पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मशार हो गई है। दरअसल बीती रात एक महिला के साथ बस में दरिंदगी की गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 14, 2026 1:23 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मशार हो गई है। दरअसल बीती रात एक महिला के साथ बस में दरिंदगी की गई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक निजी बस के अंदर एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार हुआ। दिल्ली पुलिस ने रानी बाग थाने में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया गया है। जांच जारी है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी सरकार पर तंज कसा है।

आप नेता Anurag Dhanda ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज

बता दें कि बस गैंगरेप मामले में आप नेता ने Anurag  Dhanda ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी सरकार को इस मुद्दे पर जमकर घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “भाजपा राज में मानवता शर्मसार है।

देश की राजधानी में 3 साल की बच्ची के रेप पर LG और CM चुप क्यों हैं? दिल्ली में सरेआम गैंगरेप हुआ, अमित शाह की ज़िम्मेदारी कब तय होगी”? बता दें कि इस घटना पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

गैंगरेप मामले पर पुलिस ने दी अहम जानकारी

रानी बाग सामूहिक बलात्कार मामले पर डीसीपी आउटर विक्रम सिंह ने कहा, “12 तारीख को देर रात पुलिस को एक कॉल आई जिसमें महिला ने बताया कि दो व्यक्तियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही इसे गंभीरता से लिया गया और पीड़िता को पुलिस सहायता और समर्थन प्रदान किया गया।

इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026