---Advertisement---

‘बीजेपी अपने वादे के अनुसार…; Delhi में नई सरकार बनते हुए पूर्व सीएम Atishi ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Rekha Gupta से कर दी ये खास अपील; जानें पूरी डिटेल

Atishi: दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि अब भाजपा दिल्लीवालों से किए अपने वादे को निभाए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2025 6:56 अपराह्न

Atishi
Follow Us
---Advertisement---

Atishi: दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा शपथ लेने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने उस पर चुनाव के दौरान दिल्लीवालों से किए अपने वादे को पूरा करने का दबाव बना दिया है। “आप” की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री Atishi ने कहा कि अब भाजपा दिल्लीवालों से किए अपने वादे को निभाए। गुरुवार शाम को होने वाली पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए देने की स्कीम को पास करे।

Delhi की महिलाओं को भाजपा की सरकार से 8 मार्च तक उनके खाते में 2500 रुपए आने का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव के समय प्रधानमंत्री समेत भाजपा के सभी नेताओं ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए देने की स्कीम पास करेंगे। आम आदमी पार्टी उम्मीद करती है कि भाजपा अपने वादे के अनुसार 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की सम्मान राशि डाल देगी।

Atishi ने Rekha Gupta से कर दी ये खास अपील

Delhi की पूर्व मुख्यमंत्री Atishi ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट को शपथ ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि आज दिल्ली को अपनी चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली है। यह दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशी की बात है। मैं उम्मीद करती हूं कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते जो वादे भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से किए हैं, उन वादों को रेखा गुप्ता बखूबी निभाएंगी।

चुनाव प्रचार के समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के सभी नेताओं ने और खुद रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में मिलेगी। उन्होंने साफ-साफ कहा था कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, कैबिनेट की पहली बैठक में 2500 रुपये प्रति माह की योजना दिल्ली की हर महिला के लिए पास होगी और 8 मार्च को पहली किश्त दिल्ली की हर महिला को मिल जाएगी।

Delhi की सभी महिलाएं 2500 रूपये का इंतजार कर रही है

आतिशी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपनी एक रैली में यहां तक कहा था कि दिल्ली की सभी महिलाएं अपने फोन को अपने बैंक खातों से लिंक करा लें, ताकि 8 मार्च को उनके पास एसएमएस आ जाए कि उनके खाते में 2500 रुपये जमा हो गए हैं। आज नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया। रेखा गुप्ता ने पदभार संभाल लिया और आज शाम को 7 बजे दिल्ली सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक है।

इसलिए आज Delhi की सभी महिलाओं की तरफ से मेरी रेखा गुप्ता और भाजपा की दिल्ली सरकार से यह मांग है कि भाजपा ने दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने का जो वादा किया था, उसे आज की कैबिनेट बैठक में पास करे। यही वादा भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में यह योजना पास होगी।

आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली की सभी महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि इस कैबिनेट की बैठक में दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना पास होगी और आठ मार्च तक हम सबके खाते में ढाई हजार रुपये आएंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि भाजपा और दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को पास करेंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026