---Advertisement---

Devendra Fadnavis: ‘BJP शिंदे की पार्टी को तोड़..,’ Maharashtra में शपथ से पहले क्या बोल गए Shiv Sena नेता Sanjay Raut?

Devendra Fadnavis: "BJP शिंदे की पार्टी को भी तोड़ सकती है।" ऐसा कहना है शिव सेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का। संजय राउत ने आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की पार्टी को लेकर बड़ी भविष्यवाड़ी कर दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2024 1:29 अपराह्न

Devendra Fadnavis
Follow Us
---Advertisement---

Devendra Fadnavis: “BJP शिंदे की पार्टी को भी तोड़ सकती है।” ऐसा कहना है शिव सेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) का। संजय राउत ने आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की पार्टी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के शपथ से पहले संजय राउत द्वारा की गई भविष्यवाणी और एकनाथ शिंदे पर कसे गए तंज को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। पूछा जा रहा है कि क्या ये संभव है? ऐसे में आइए हम आपको देवेन्द्र फडणवीस के शपथ से पहले शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा कही गई सभी बातों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Devendra Fadnavis के शपथ से पहले Sanjay Raut ने कसा तंज

संजय राउत ने देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के शपथ ग्रहण से पहले एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। संजय राउत का कहना है कि “भाजपा शिंदे की पार्टी को भी तोड़ सकती है। राजनीति में भाजपा (BJP) की हमेशा से यही नीति रही है। वे अपने साथ काम करने वालों की पार्टी तोड़ते हैं और खत्म करते हैं।”

शिवसेना सांसद Sanjay Raut ने ये भी कहा कि “शिंदे युग खत्म हो गया है। यह सिर्फ दो साल के लिए था। उनका उपयोग अब खत्म हो गया है। वो (एकनाथ शिंदे) फिर कभी महाराष्ट्र के सीएम नहीं बनेंगे। वे (BJP) शिंदे की पार्टी को भी तोड़ सकते हैं। महाराष्ट्र में उनके (बीजेपी) पास बहुमत है, लेकिन इसके बावजूद वे 15 दिनों तक सरकार नहीं बना पाए। इसका मतलब है कि उनकी पार्टी या महायुति के भीतर कुछ गड़बड़ है। यह मुद्दा कल से दिखना शुरू हो जाएगा। महाराष्ट्र हो या देश, ये अपने स्वार्थ के कारण एक साथ आए हैं। पूरे राज्य में लोग चुनाव नतीजों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं क्योंकि उन्हें ये मंजूर नहीं है।”

Shiv Sena सांसद Priyanka Chaturvedi ने साधा निशाना

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार के गठन से पहले बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि “मैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देती हूं। तीनों (महायुति) के बीच इतने सारे मतभेदों को देखते हुए, मुझे उम्मीद है कि महाराष्ट्र के लोगों को नुकसान नहीं होगा। बीजेपी की रणनीति रही है, चाहें वह अपने राजनीतिक सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपना हो या सुविधा के अनुसार उनका इस्तेमाल करना हो।”

मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे Devendra Fadnavis

महायुति विधायक दल के नेता चुने गए देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री के पद व गोपनियता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान को चुना गया है। देवेन्द्र फडणवीस के साथ अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। मुंबई में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रहने की उम्मीद है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026