---Advertisement---

Nitish Kumar का Tejashwi Yadav को इशारा! चुनाव से पहले Bihar CM का बदला अंदाज, BJP खेमे में खलबली; क्या खेला करेंगे चाचा-भतीजा?

बिहार विधानसभा में सीएम Nitish Kumar के एक इशारे ने BJP खेमे में खलबली मचा दी है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को इशारे में कुछ कहा और फिर दोनों मुस्कुराते नजर आए। ये सब कुछ तब हुआ जब सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन को संबोधित कर रहे थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 3, 2025 4:26 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: सियासी बिसात बिछाने की तैयारी में जुटे तेजस्वी यादव एक बार फिर सुर्खियों मे हैं। दरअसल, बिहार विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार के बीच इशारों-इशारों में बीतचीत हुई है। क्या सीएम Nitish Kumar ने तेजस्वी यादव का मजाक उड़ाया? क्या Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार की तरह मुंह घूमाकर उनका मजाक उड़ाया है? Video देखने के बाद ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। फिलवक्त अपडेट ये है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच हुए इशारे के बाद बीजेपी खेमे में खलबली मची है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या Bihar Assembly Election 2025 से पहले चाचा-भतीजा कोई नया खेल खेलने जा रहे हैं? तो आइए इन सभी संभावनाओं पर चर्चा करते हुए तमाम सवालों के जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले सीएम Nitish Kumar का बदला अंदाज

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1896497838525448518

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में तेजस्वी यादव को कुछ इशारा किया। उधर दूसरी ओर बैठे तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया देख गदगद नजर आए। ये सब कुछ तब हो रहा था, जब सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बजट पेश कर रहे थे। सम्राट चौधरी द्वारा किए जा रहे संबोधन के बीच Nitish Kumar मुंह चलाकर और फिर हाथ उठाकर तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते नजर आए। Tejashwi Yadav ने भी सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया पर हलका रिएक्शन देते हुए मुस्कान बयां कर दिया। इससे ये स्पष्ट नजर आ रहा है कि दोनों के बीच इशारों-इशारों में कुछ तो बातचीत हुई है। हालांकि, अब वास्तविकता क्या है इसके बारे में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही बता सकते हैं।

क्या बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खेला करेंगे चाचा-भतीजा?

राजद मुखिया लालू यादव ने तमाम तल्खियों के बावजूद पटना में दिए एक साक्षात्कार के दौरान सीएम नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला रखने की बात कही। Tejashwi Yadav भले ही सीएम नीतीश की महागठबंधन में वापसी से जुड़े सवालों को नकार रहे हैं, लेकिन यदि परिस्थिति अनुकूल हुई तो उनकी सहमति भी बन ही जाएगी। हालांकि, सबकी निगाहें Nitish Kumar पर टिकी हैं। उन्होंने साफ तौर पर BJP के साथ बने रहने की बात कही है। टिप्पणीकारों की मानें तो नीतीश कुमार सियासत के मझे खिलाड़ी है और सीट बंटवारे से लेकर चुनावी समीकरण तक को साधने में माहिर हैं। यही वजह है कि वो मौके-मौके पर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि BJP खेमे में खलबली मच जाए, और पार्टी उनके समक्ष झुकने को तैयार रहे।

बिहार का सियासी समीकरण

वर्तमान समीकरण के मुताबिक बिहार में स्थिति बिल्कुल साफ है। फिलहाल JDU, BJP, LJP (R), HAM और उपेन्द्र कुश्वाहा की पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर RJD, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दल एक साथ मिलकर महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे और चुनावी मैदान में उतरेंगे। हम ये स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि ये वर्तमान का समीकरण है और निकट भविष्य में यदि Nitish Kumar का मिजाज बदला, तो समीकरण बदलने में देरी नहीं लगेगा। यदि नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने सहयोगी लालू यादव के पास पहुंचे, तो स्थिति बदल जाएगी और BJP के सहयोगी दलों की सूची से उसका नाम हट जाएगा। हालांकि, अभी ऐसा होने के आसार कम हैं। सबकी निगाहें चाचा-भतीजा (नीतीश-तेजस्वी) के अगले कदम पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026