CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। जिसका सीधा-सीधा असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि हर दिन नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत 64 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है।
इसके अलावा अपराध के खिलाफ भी पुलिस का एक्शन जारी है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में नशे और अपराध पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
पंजाब पुलिस के एक्शन से सदमे में अपराधी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 552 छापे मारे गए। 243 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। 4 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟐𝟏 | 𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 ’𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations.
✔️ 552 raids conducted
✔️ 243 individuals detained
✔️ 4 proclaimed… pic.twitter.com/EJegmvU0xa— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 22, 2026
1 हथियार बरामद किया गया। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 30,964 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
CM Bhagwant Mann ने कार्रवाई के दिए आदेश
नशे के खिलाफ जारी अभियान के 445वें दिन पंजाब पुलिस इंडिया को बड़ी कामयाबी मिली है। दी जानकारी के अनुसार “पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों के नेटवर्क पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए 68 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 14.8 किलोग्राम हेरोइन,
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟒𝟓 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its relentless crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 68 drug smugglers and recovered 14.8 kg heroin, 12 kg ICE (Methamphetamine), 873 intoxicant tablets/capsules, and ₹2900 in drug… pic.twitter.com/BQGElcPJGg
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 21, 2026
12 किलोग्राम आइस (मेथाम्फेटामाइन), 873 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2900 रुपये मादक पदार्थों के धन के रूप में बरामद किए। 16 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”।





