---Advertisement---

Congress Working Committee: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की टीम का ऐलान, सचिन पायलट, शशि थरूर समेत इन नेताओं को मिली जगह

Congress Working Committee: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी न टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 20, 2023 2:53 अपराह्न

Congress Working Committee
Follow Us
---Advertisement---

Congress Working Committee: जैसे-जैसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में भी हलचल तेज हो रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था।

वहीं, अब कांग्रेस ने भी अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी कर दी है। नई टीम में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत 39 सदस्यों को शामिल किया गया है।

CWC की नई टीम के लिए हुईं कई बैठकें

CWC की नई टीम में ऐसे नेताओं को भी शामिल किया गया है, जो लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। BJP की नई टीम के ऐलान के बाद से कांग्रेस की टीम का भी इंतजार हो रहा था। टीम के सदस्यों के चुनाव के लिए कई महीनों तक बैठकों का दौरा चला।

खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कई बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिले और CWC के नए सदस्यों के नामों पर चर्चा की। CWC (Congress Working Committee List) की नई और पुरानी टीम को देखें तो सदस्यों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

कांग्रेस कमेटी में इन नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, CWC की नई टीम में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा समेत कुल 39 नेताओं को जगह दी गई है।

कई नए चेहरों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

कमेटी ने कुछ नए चेहरों की भी जगह दी गई है। इनमें सचिन पायलट, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया और शशि थरूर जैसे नेता शामिल हैं। इसके अलावा दीपा दास मुंशी, गौरव गोगोई, नासिर हुसैन को भी टीम में जगह मिली है। कांग्रेस ने NSUI, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी टीम में जगह दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026