---Advertisement---

Brij Bhushan Sharan Singh के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, दर्जनभर करीबियों के किए बयान दर्ज

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई। यौन उत्पीड़न के कथित आरोपों में घिरे भाजपा सांसद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज हुआ ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 6, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई। यौन उत्पीड़न के कथित आरोपों में घिरे भाजपा सांसद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज हुआ था। लेकिन गिरफ्तारी फिर भी नहीं हुई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा जिसमें खूब राजनीति भी खूब हुई। अब दिल्ली पुलिस की एक SIT टीम यूपी के गोंडा में थाना नबाबगंज के बिश्नोहरपुर गांव स्थित सांसद बृज भूषण शरण सिंह के पैतृक निवास पर पहुंच गई। वहां पहुंच कर टीम ने सांसद के करीबी दर्जनभर गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए हैं। जांच कर रही SIT टीम इससे पहले भी 125 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है।

कुश्ती प्रतियोगिताओं के दौरान हुए यौन शोषण के आरोपों की है जांच

बता दें दिल्ली पुलिस SIT देश-विदेश में हुई प्रतियोगिताओं के दौरान हुए यौन शोषण के आरोपों के मामले की जांच को पहुंची है। जांच के दौरान SIT टीम ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह के परिजनों, सहयोगियों, सुरक्षाकर्मियों तथा अन्य निकट लोगों के बयान लिए है। दर्ज किए बयानों के साथ संबंधित लोगो के नाम,पते, मोबाइल नंबर तथा उनके पहचान पत्र भी सबूत के तौर पर साथ में जांच टीम लेकर गई है। बता दें सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने पहलवानों की एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें एक मामला पॉक्सो एक्ट के भी है।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

गोंडा पुलिस है इस जांच से दूर

सासंद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक निवास पर हुई SIT की छानबीन के संबंध में उनके एक करीबी ने नाम न छापने की शर्त पर दिल्ली पुलिस के आने की पुष्टि की। इस मामले को लेकर जब गोंडा पुलिस की भूमिका के बारे में सवाल किया गया था। तो एसपी गोंडा आकाश तोमर ने बताया कि यह एक उच्चस्तरीय जांच है, जिसमें गोंडा पुलिस का कोई दखल नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026