---Advertisement---

DK Shivakumar होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री! बड़े फेरबदल की आहट से राज्य में हड़कंप, सिद्धारमैया पर कांग्रेस का कया है नया प्लान? जानें सबकुछ

DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति एक फिर गरमा गई है। वहीं अब दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर उठापटक तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 27, 2026 12:08 अपराह्न

DK Shivakumar
Follow Us
---Advertisement---

DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति एक फिर गरमा गई है। दरअसल बीते दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप-मुख्यमंत्री DK Shivakumar दिल्ली पहुंचे। जिसके बाद दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में करीब 6 घंटे बैठक चली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे है।

बैठक के दौरान कयासों का बाजार भी गर्म हो गया है कि क्या सिद्दरमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले है, क्योंकि चुनाव के दौरान एक फॉर्मूला तय किया गया था कि 2.5 साल डीके शिवकुमार होंगे और 2.5 साल सिद्दरमैया रहेंगे। हालांकि 3 साल पूरे हो चुके है, लेकिन अभी भी सिद्दरमैया ही मुख्यमंत्री है। वहीं अब इस मामले पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति साफ की।

बैठक को लेकर क्या बोले केसी वेणुगोपाल? 

दरअसल कई घंटे चली बैठक के बाद कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “आज हमारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के साथ व्यापक चर्चा हुई, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और मैं इस चर्चा में मौजूद रहे।

आज पूरी चर्चा आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक के पार्षद चुनाव पर हुई। आप जो भी अनुमान लगा रहे हैं, उसपर कोई चर्चा नहीं हुई। आज हमने बस पार्षद चुनाव और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की, इसके उम्मीदवारों की जल्द घोषणा होगी “।

क्या DK Shivakumar होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि बैठक के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि 3 साल पूरे होने के बाद क्या कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री DK Shivakumar होंगे। हालांकि केसी वेणुगोपाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। वहीं खबरें तो यह भी सामने आ रही है कि कांग्रेस ने सिद्दरमैया को राज्यसभा पद देने का प्रस्ताव दिया है, साथ ही दिल्ली में अच्छा पद देंगे।

हालांकि अधिकारिक तौर पर कांग्रेस की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या  कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है या फिर कांग्रेस सिद्दरमैया पर ही भरोसा जताएगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026