---Advertisement---

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील Kapil Sibal ने पोस्टल बैलट को लेकर चुनाव आयोग पर लगाया आरोप! जानें पूरी डिटेल

Kapil Sibal: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने एक बार फिर भारतीय चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 1, 2024 5:11 अपराह्न

Kapil Sibal
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sibal: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण में है। बता दें कि आज आखिरी यानि अंतिम चरण का मतदान जारी है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। इसी बीच राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए है। इसके अलावा उन्होंने पोस्टल बैलट को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए है।

Kapil Sibal ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि “लोकतंत्र में मतदान एक पवित्र अधिकार है।

अगर कोई घोटाला या इस अधिकार का उल्लंघन होता है। तो यह एक गंभीर सवाल है कि चुनाव आयोग को इसका समाधान करना चाहिए और सरकार से एक कानून लाने के लिए कहना चाहिए ताकि अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

पोस्टल बैलट का हो सकता है गलत इस्तेमाल

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलट के नियमों में बदलाव किया है। इसी को लेकर कपिल सिब्बल ने सवाल उठाया और कहा कि पोस्टल बैलट की संख्या अधिक हुई है। इसलिए कम जीत हार वाले चुनाव क्षेत्र में पोस्टल बैलट की काउंटिंग को मैनिपुलेट किया जा सकता है।

आज आएंगे एग्जिट पोल

आखिरी चरण के मतदान के बाद आज एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी होंगे। मालूम हो कि भारत में साल 1957 यानि दूसरे लोकसभा चुनाव से एग्जिट पोल की शुरूआत हुई थी। कई बार देखा गया है कि एग्जिट पोल रिजल्ट गलत साबित होते है। वहीं कई बार इसका परिणाम बिल्कुल सटीक बैठता है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 तारीख को केंद्र में किसकी सरकार बनती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026