---Advertisement---

‘PM Modi ने मुसलमानों के लिए..,’ मुस्लिम समुदाय का जिक्र कर ये क्या बोल गए Kiren Rijiju? Congress को क्यों दी चेतावनी?

Kiren Rijiju: महाराष्ट्र में इस वर्ष के अंतिम में विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर अब राजनीतिक क्रिया-कलाप तेज हो गई है। इसी क्रम में आज BJP नेता व केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) महाराष्ट्र के मुंबई शहर पहुंचे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 30, 2024 5:16 अपराह्न

Kiren Rijiju
Follow Us
---Advertisement---

Kiren Rijiju: महाराष्ट्र में इस वर्ष के अंतिम में विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर अब राजनीतिक क्रिया-कलाप तेज हो गई है। इसी क्रम में आज BJP नेता व केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) महाराष्ट्र के मुंबई शहर पहुंचे। किरण रिजिजू ने मुंबई (Mumbai) में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुसलमानों के समक्ष कई गंभीर सवाल रख दिए। उन्होंने कहा कि “PM Modi आपके (मुसलमानों) लिए बैंक खाते खोलते हैं, आपके लिए घर बनाते हैं, आपको पानी, बिजली और ऋण देते हैं। तो सभी मुस्लिम वोट कांग्रेस (Congress) को क्यों जाने चाहिए?” इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए बड़ी बात कह दी है।

Kiren Rijiju ने दागे तीखे सवाल

केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुसलमानों के समक्ष गंभीर सवाल रखे हैं। उन्होंने कहा कि “मैं अपने मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि पिछले 60 वर्षों में आपको गरीब किसने बनाया? आज PM Modi आपके (मुसलमानों) लिए बैंक खाते खोलते हैं, आपके लिए घर बनाते हैं, आपको पानी, बिजली और ऋण देते हैं। वह सभी भारतीयों के साथ एक समान व्यवहार करते हैं, लाभ सभी को मिलता है। तो सभी मुस्लिम वोट कांग्रेस को क्यों जाने चाहिए? एक समुदाय का दुरुपयोग करना गलत बात है। मैं कांग्रेस (Congress) को चेतावनी देता हूं मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक मत बनाओ। इस बार हम सुनिश्चित करेंगे कि अल्पसंख्यक वोट कांग्रेस को न जाएं और हम स्पष्ट संदेश के साथ लोगों के बीच जाएंगे।”

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार ने आज बड़ा ऐलान करते हुए देशी गायों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ का दर्जा दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें कि गाय को राज्यमाता घोषित करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले की खूब चर्चा हो रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का कहना है कि “स्वदेशी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं। इसलिए, हमने उन्हें यह (‘राज्य माता’) दर्जा देने का फैसला किया है। हमने स्वदेशी गायों के पालन-पोषण के लिए मदद देने का भी फैसला किया है।”

चुनाव की दहलीज़ पर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र, विधानसभा चुनाव की दहलीज़ पर खड़ा है। बीते दिनों ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अन्य कुछ अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र का दौरा किया था। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति के बारे में जानकारी भी साझा की। हालाकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। दावा किया जा रहा है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में राज्य में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में जनता अगले 5 वर्षों के लिए सत्ता का दारोमदार किसे सौंपती है ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026