---Advertisement---

तबीयत खराब होने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने दिया जोरदार भाषण, कहा ‘मैं इतनी जल्दी मरने वाला..’, वीडियो हुआ वायरल

Mallikarjun Kharge: Mallikarjun Kharge का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उनकी तबीयत खराब हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 29, 2024 5:53 अपराह्न

Mallikarjun Kharge
Follow Us
---Advertisement---

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां वह जम्मू कश्मीर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वहां पकड़ लिया। हालांकि तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने अपना वीडियो जारी रखा। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब सभी पार्टियों ने तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गए। भाषण देते वक्त खड़ृगे की आवाज धीमी पड़ गई है और वह अचानक बेसुध हो गए,

जिसके बाद मंच पर आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। तुरंत खड़गे फिर खड़े हुए और बोले हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक कि पीएम मोदी सत्ता से हट नहीं जाते।

तबीयत बिगड़ने पर Mallikarjun Kharge को कराया गया भर्ती

जम्मू-कश्मीर के जसरोटा (कठुआ) में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के दौरान थोड़ी अस्वस्थता महसूस होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

जम्मू कश्मीर में 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में दो चरणों के मतदान पहले ही संपन्न हो चुके है। वहीं अब तीसरे और आखिरी चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होना है। वहीं आज शाम को आखिरी चरण के लिए प्रचार थम जाएगा। वहीं चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी किए जांएगे। जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव होने के बाद सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026