---Advertisement---

Mamata Banerjee: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने I.N.D.I.A Alliance को लेकर ममता बनर्जी से पूछा ऐसा प्रश्न, जवाब में दीदी बोली–‘OMG’

Mamata Banerjee: I.N.D.I.A महागठबंधन एलायंस को लेकर बड़ी खबर आ रही है, कि जब दुबई एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पूछा की “2024 के लोकसभा चुनाव में अगर उन्हें I.N.D.I.A महागठबंधन की तरफ से अगुवाई करने का मौका मिलेगा तो क्या आप करेंगी।” जवाब में ममता बनर्जी ने क्या कहा आईए जानते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 14, 2023 2:36 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर एनडीए और विपक्षी महागठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) के बैठकों का दौर लगातार जारी है। एक तरफ विपक्ष बैंगलोर से लेकर मुंबई और फिर पटना में बैठक कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए भी अपने साथी दलों के साथ पिछले माह अशोका होटल बैठक की थी। अभी कल ही की बात है, जब दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर बड़ी मीटिंग हुई। इस दौरान 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान देर शाम पीएम मोदी भी पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

ऐसे में अब बड़ी खबर  I.N.D.I.A महागठबंधन एलायंस को लेकर यह आ रही है, कि जब दुबई एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पूछा की “2024 के लोकसभा चुनाव में अगर उन्हें I.N.D.I.A महागठबंधन की तरफ से अगुवाई करने का मौका मिलेगा तो क्या आप करेंगी।” जवाब में ममता बनर्जी ने क्या कहा आईए जानते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति का प्रश्न सुन ममता बनर्जी बोली…..

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात दुबई एयरपोर्ट पर हुई। ऐसे में I.N.D.I.A महागठबंधन की नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा, “ ओएमजी! जनता अगर चाहेगी तो हम जरूर सत्ता में आएंगे और कमान भी संभालेंगे। यह सब कुछ जनता पर निर्भर करेगा।”  बता दें कि इन सभी बातों का जवाब मानता बनर्जी ने मुस्कुराते हुए दिया।

I.N.D.I.A महागठबंधन में अब तक क्या निर्णय हुआ

वैसे तो I.N.D.I.A महागठबंधन के बैठकों का दौर लगातार जारी है।  बता दें कि इससे पहले 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में विपक्ष तीसरी बड़ी बैठक कर चुका है। ऐसे में अब I.N.D.I.A महागठबंधन की चौथी बड़ी बैठक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली या फिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो सकता है। इस बात पर भी संशय बरकरार है। बता दें कि विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। तब इसकी अगुवाई नीतीश कुमार ने की थी। वहीं I.N.D.I.A महागठबंधन की दूसरी बैठक बेंगलुरु जुलाई माह में हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026