Omar Abdullah: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने बीजेपी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे देशभर की राजनीति पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की है, जिसके बाद से ही कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या कश्मीर कुछ बड़ा गेम प्लान कर रही है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद अब एक बार फिर राजनीति गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि बीजेपी की तरफ से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। Omar Abdullah ने अपने एक संबोधन के दौरान कहा कि बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी
Omar Abdullah ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने कहा कि “जब पैसे और मंत्रालयों के लिए आपकी (BJP की) लालच काम नहीं आई, तो आप बंद कमरे में मेरे MLA से कह रहे हैं, “हमारे साथ आ जाओ।
#WATCH | Srinagar, Jammu and Kashmir: Chief Minister Omar Abdullah says, “Where your (BJP) greed for money and ministries failed, you’re telling my MLA in a closed room, “Come with us. When you come, we’ll give you a statehood.” A Supreme Court lawyer, a BJP official, tells one… pic.twitter.com/yG7rlbt82H
— ANI (@ANI) July 11, 2026
जब आप आएंगे, तो हम आपको राज्य का दर्जा देंगे।” सुप्रीम कोर्ट के एक वकील और BJP के एक अधिकारी ने बंद कमरे में जम्मू के मेरे एक MLA से कहा, “हम आपको मंत्रालय के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये और राज्य का दर्जा देंगे। हमारे साथ आ जाइए।” उन्हें लगता है कि लोगों का भरोसा इतना सस्ता है। आपको यहां मंच पर एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिलेगा जो 20 करोड़ या 100 करोड़ रुपये के लिए अपना ईमान बेच दे”।
बीजेपी ने आरोपों पर दिया जवाब
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बयान दिया है। उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने इस बयान की कड़ी निंदा की है और उनसे सीधे तौर पर कहा है कि या तो वे सबूत दें या फिर माफ़ी मांगें। असलियत यह है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह बेबुनियाद आरोप अपनी सरकार की नाकामी, काम न करने और जम्मू-कश्मीर में खराब कामकाज को छिपाने और इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लगाया है।
#WATCH | Delhi: BJP MP Sudhanshu Trivedi says, “Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah has made a highly irresponsible and condemnable statement, making the baseless allegation that the BJP is attempting to poach MLAs from his party. The BJP’s J&K unit has strongly condemned this… https://t.co/EJ7YOpj24y pic.twitter.com/FdOEnovLVD
— ANI (@ANI) July 11, 2026
हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और उनसे अपील करते हैं कि वे या तो सबूत दें या अपने बयान के लिए माफ़ी मांगें। नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी और उमर अब्दुल्ला को ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी नाकामी का बदला लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें आरोपों के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।”







