---Advertisement---

Rahul Gandhi: प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले पर राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लिखा पत्र, जानें डिटेल

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा और उनसे प्रज्वल रेवन्ना के यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को समर्थन देने को कहा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 4, 2024 2:00 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा और उनसे प्रज्वल रेवन्ना के यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को समर्थन देने को कहा। मामला सामने आने के बाद से ही कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है। मालूम हो कि प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से मौजूदा सांसद है और इस बार भी इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरे है। बता दें कि JDS इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन के साथ है।

Rahul Gandhi ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लिखा पत्र

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि “अपने दो दशकों के सार्वजनिक जीवन में, मैंने कभी ऐसा वरिष्ठ जन प्रतिनिधि नहीं देखा, जिसने महिलाओं के खिलाफ अनकही हिंसा के सामने लगातार चुप्पी साध रखी हो। हरियाणा में हमारे पहलवानों से लेकर मणिपुर में हमारी बहनों तक, भारतीय महिलाएं ऐसे अपराधियों को प्रधानमंत्री के मौन समर्थन का खामियाजा भुगत रही हैं”।

कांग्रेस पार्टी का नैतिक कर्तव्य

राहुल गांधी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी का नैतिक कर्तव्य है कि वह हमारी मां और बहनों के लिए न्याय की लड़ाई लड़े, मैं समझता हूं कि कर्नाटक सरकार ने गंभीर आरोपों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है और प्रधान मंत्री से प्रज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने का अनुरोध किया गया है और उसे जल्द से जल्द भारत प्रत्यर्पित कराएं।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने क्या कहा?

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि “हमने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। हमने एचडी रेवन्ना को लुकआउट नोटिस जारी किया था क्योंकि वह विदेश जाने की योजना बना सकते थे। लेकिन दूसरा नोटिस कल दिया गया. नोटिस का जवाब देने के लिए उनके पास आज शाम तक का समय है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026