Pawan Khera: नई दिल्ली में रहने वाले एक कांग्रेस प्रवक्ता इन दिनों गुवाहाटी से कोलकाता, चेन्नई, मुंबई तक सुर्खियों का केन्द्र बने हैं। सियासत में दिलचस्पी रखने वाले समझ गए होंगे कि यहां बात पवन खेड़ा के संदर्भ में हो रही है। नई दिल्ली में असम पुलिस की दस्तक के बाद पवन खेड़ा ने नए आरोपों के साथ सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर पलटवार किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने खुद को मेवाड़ का निवासी, कांग्रेसी और राहुल गांधी का सिपाही बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे डरने का सवाल ही नहीं उठता। सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइंया के पास तीन पासपोर्ट होने का दावा करने वाले पवन खेड़ा कुछ नए आरोपों के साथ पलटवार करते नजर आए हैं जिसकी खूब चर्चा है।
सीएम हिमंता पर Pawan Khera के नए आरोपों से मची सनसनी!
कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से बीते कल एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में पवन खेड़ा नए आरोपों के साथ सीएम हिमंता पर पलटवार करते नजर आए।
Here is Media & Publicity Department Chairman @Pawankhera ji with new revelations and more questions for Assam’s corrupt Chief Minister Himanta Biswa Sarma from an undisclosed location.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। बजाए सवालों… pic.twitter.com/WZkgwM6em8
— Congress (@INCIndia) April 8, 2026
पवन खेड़ा ने खुद को मेवाड़ का निवासी, सच्चा कांग्रेसी और राहुल गांधी का सिपाही बताते हुए डरने की बात से नकार दिया। उन्होंने कहा है कि मैं पुलिस से डरने वाला नही हूं। पवन खेड़ा ने सवालिया अंदाज में पूछा कि “जब गोपनीयता समझौते को रद्द किया गया, तो व्योमिंग में स्थित ‘भुइंया प्रॉपर्टीज एलएलसी’ नामक कंपनी के बारे में जानकारी सामने आई।”
दरअसल, पवन खेड़ा ने इससे पूर्व सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइंया के पास तीन पासपोर्ट होने का दावा किया था। उन्होंने नए आरोप लगाते हुए भुइंया प्रॉपर्टीज एलएलसी नामक कंपनी पर सवाल उठाए। इसमें कथित तौर पर सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइंया शर्मा को अधिकृत प्रबंधक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। पवन खेड़ा ने कहा कि कंपनी के गोपनीयता समझौते (एनडीए) में उनके कई पते और कई नागरिकताएं दर्ज हैं। इस आरोप को लेकर नए सिरे से घमासान का दौर जारी है।
फर्जी पासपोर्ट को लेकर आरोपों के बाद छिड़ा घमासान!
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान का दौर जारी है। जब चुनावी प्रचार-प्रसार चल रहा था तभी कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा के पास तीन देशों का पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। इसको लेकर खूब सियासी घमासान देखने को मिला। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की तल्ख बयानबाजी भी सामने आई।
आलम ये हुआ कि पवन खेड़ा के खिलाफ मामले दर्ज दुए। असम पुलिस की एक यूनिट कांग्रेस प्रवक्ता की तलाश में नई दिल्ली तक पहुंच गई। हालांकि, वे मौके पर नहीं मिले। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम पुलिस पवन खेड़ा को पाताल से भी ढूंढ़ निकालेगी। इसी बीच पवन खेड़ा नए आरोपों के साथ सामने आए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।






