---Advertisement---

बड़ी खबर! महापंचायत में Rakesh Tikait को किसानों ने पहनाई 51 मीटर लंबी पगड़ी; हमलावर पर किसान नेता ने दी कड़ी प्रतिक्रिया; जानें डिटेल

Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2025 7:18 अपराह्न

Rakesh Tikait
Follow Us
---Advertisement---

Rakesh Tikait: बीते दिन किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद कई किसान संगठनों ने इसका जोरदार विरोध किया है, वहीं आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जहां किसान नेता पर हमले की कड़ी निंदा की गई और इसे जोरदार तरीके से उठाया गया है, हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि Rakesh Tikait पर हुए हमले के बाद किसानों में आक्रोश पैदा हो गया था, जिसके बाद यह महापंचायत बुलाई गई थी, इस दौरान किसान नेता की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका बीपी 200 पहुंच गया था। साथ ही इस महापंचायत में सपा के कई सांसद और विधायक मौजूद रहें।

महापंचायत में Rakesh Tikait को किसानों ने पहनाई 51 मीटर लंबी पगड़ी

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ टाउन हॉल के मैदान में हुई जन आक्रोश रैली में अभद्रता के विरोध में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान महापंचायत समाप्त हो गई है। वहीं इस दौरान Rakesh Tikait को वहीं पर मौजूद किसानों ने 51 मीटर लंबी पगड़ी पहनाई। मालूम हो कि बीते दिन किसान नेता भीड़ में फंस गए थे, जिसके बाद उनकी पगड़ी नीचे गिर गई थी, यहीं से यह पूरा विवाद शुरू हुआ, हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी का कहना था कि प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्का में पगड़ी पर गलती से उसका हाथ लग गया, उसने जानबूझकर ये नहीं किया था। साथ ही वीडियो जारी कर आरोपी ने माफी भी मांगी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने राकेश टिकैट ने मांगी माफी

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की के दौरान पगड़ी गिराने के मामले में शहर के कृष्णापुरी निवासी सौरभ वर्मा को खालापार पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हालांकि सौरभ ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली, वहीं बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि हम किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं चाहते हैं। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी घटना होती है तो बर्दाशत नहीं की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Justice Lalit

अक्टूबर 26, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 26, 2026