---Advertisement---

अमेरिकी बम से होगा अब Russia पर वार, Ukraine को मिलेंगे और उन्नत हथियार

Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध को लगभग 1 साल होने को जा रहा है। यह युद्ध खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं रहे हैं। जहां एक तरफ यूरोप से लेकर अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़े हुए हैं, वहीं रुस अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। अमेरिका और ब्रिटेन पिछले दरवाजे से लगातार ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 4, 2023 11:19 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 4, 2023 12:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध को लगभग 1 साल होने को जा रहा है। यह युद्ध खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं रहे हैं। जहां एक तरफ यूरोप से लेकर अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़े हुए हैं, वहीं रुस अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। अमेरिका और ब्रिटेन पिछले दरवाजे से लगातार यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य सहायता दे रहे हैं। इसके साथ-साथ कई अन्य यूरोपियन शक्तिशाली देश भी यूक्रेन को पीछे से हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः China Removed One Child Policy: दुनिया का अनोखा देश जहां बिना शादी किए लोग कर सकते हैं दर्जनों बच्चे पैदा, वजह जानकर सिर चकरा जाएगा

अमेरिका देगा 2.2 अरब डालर के नए हथियार

अमेरिका ने यूक्रेन को लगभग 2.2 अरब डालर की सहायता पैकेज देने की घोषणा की है। अभी तक अमेरिकी अधिकारी बहुत सी चिंताओं के बीच में यूक्रेन को उन हथियारों को देने से हिचक रहे थे, ताकि कोई सीधी आग अमेरिका तक ना पहुंच जाए लेकिन पेंटागन की सहमति के बाद अमेरिका यूक्रेन को उन हथियारों को देने को राजी हो गया है। जिसमें कई संवेदनशील GLSD (ग्राउंड लॉन्चड स्मॉल डॉयमीटर) बम देने जा रहा है। जो रुस के अंदर तक के ठिकानों को स्मार्ट तरीके से निशाना बनाने में सक्षम हैं। ऐसे में यह बम उसके काफी काम आ सकते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नई 2.2 अरब डालर की सहायता पैकेज को पहुंचने में कितना वक्त लगेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

यूक्रेन ने अमेरिका से मांगा F-16 Fighter Jet

जैसे-जैसे यूक्रेन में सर्दियां बढ़ती जा रही हैं, उसके ऊपर रुसी हमलों का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। इसी खतरे को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पश्चिमी देशों से लगातार हथियारों की मांग कर रहे हैं। उसमें उन्होंने प्रमुख रूप से अमेरिका से एफ16 फाइटर जेट (F-16 Fighter Jet) देने की मांग की थी लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने एफ16 फाइटर देने से मना कर दिया है। अमेरिका विशुद्ध तौर पर सिर्फ आर्थिक व रणनीतिक मदद पहुंचाने की अपनी नीति पर चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः कट्टर दुश्मन Pilot और Gehlot में कैसे बन गई इस मुद्दे पर सहमति, जानें…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026

Shashi Tharoor

मार्च 7, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 7, 2026

US Waiver on Russian Oil

मार्च 7, 2026

Nepal Election Results 2026

मार्च 6, 2026

Rekha Gupta

मार्च 6, 2026