Tamil Nadu Elections 2026: दक्षिण का किला फतह करने के लिए सियासी घमासान का दौर जारी है। यहां बात तमिलनाडु के संदर्भ में हो रही है जहां 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। तमिलानाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या डीएमके गठबंधन सूबे की सत्ता में फिर वापसी कर अपनी बादशाहत कामयाब रखेगा?
या एक्टर विजय की टीवीके लोगों को चकमा देगी? इससे इतर एआईएडीएमके की सत्ता में वापसी की कोशिशें भी सवालों में हैं। इसी बीच दो सर्वे रिपोर्ट सामने आए हैं जिसको लेकर तमिलनाडु की सियासी में हलचल है। आइए इस सर्वे रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताते हैं कि तमिलनाडु की सियासत का संभावित रुझान क्या है। साथ ही हालिया समीकरण पर भी चर्चा करते हैं।
चुनावी प्रचार-प्रसार के बीच सामने आए चौंकाने वाले सर्वे रिपोर्ट
दो एजेंसियों ने सर्वे कर तमिलनाडु की हालिया सियासी स्थिति की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। सर्वे रिपोर्ट में डीएमके गठबंधन को तगड़ी बढ़त दी गई है।
Poll Tracker’s #TamilnaduElection2026 survey:
Seats and Vote %:
DMK: 172 – 178 (42.7%)
ADMK: 46 – 52 (30.3%)
TVK: 6 – 12 (19.2%)
NTK: 0 – 2 (5.1%)
OTH: 0 (2.8%)Verdict: Clear edge for DMK alliance. pic.twitter.com/zc6rDYiWBO
— Poll Tracker (@PollTracker) April 2, 2026
पोल ट्रैकर की ओर से जारी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल डीएमके अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे है। डीएमके को 234 में से 172-178 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। एआईएडीएमके 46-52 सीटें जीत सकती है। वहीं एक्टर विजय की टीवीके 19.2 फीसदी वोट के साथ 6-12 सीट जीत सकती है। अन्य के खाते में शून्य सीट जाने के अनुमान हैं। ये आंकड़े पोल ट्रैकर सर्वे एजेंसी की ओर से साझा किए गए हैं।
The most wanted #TamilNadu Survey is Out!
Here’s the vote share & seat projection from our mega ground survey:
▪️DMK+ 181–189 | 40.1%
▪️ADMK+ 38–42 | 29%
▪️TVK 8–10 | 23.9%
▪️NTK 00 | 4.9%
▪️Others 00 | 2.1%Sample size:… pic.twitter.com/5CuGQMwKpP
— Lok Poll (@LokPoll) April 1, 2026
लोक पोल नामक सर्वे एजेंसी ने भी सर्वे जारी कर डीएमके गठबंधन को तगड़ी बढ़त मिलती दिखाई है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक डीएमके गठबंधन 40.1 फीसदी वोट के साथ 181-189 सीटो जीत सकती है। एआईएडीएमके के 29 फीसदी वोट शेयर के साथ 38-42 सीट जीतने के अनुमान हैं। टीवीके 23.9 फीसदी वोट शेयर के साथ 8-10 सीटें जीत सकती है। अन्य को शून्य सीट मिलता नजर आ रहा है। ये आंकड़े सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हैं।
ऐसे में दोनों सर्वे रिपोर्ट की मानें तो तमिलनाडु में फिर डीएमके की बादशाहत कायम नजर आ सकती है। हालांकि, वास्तविक परिणाम क्या होगा ये 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घोषणा के साथ ही स्पष्ट होगा।
त्रिकोणीय समीकरण बनाने की कोशिश में एक्टर विजय!
दक्षिण की राजनीति पर नजर रखने वालों की मानें तो तमिलनाडु में सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच नजर आ रही है। हालांकि, एक्टर विजय की टीवीके त्रिकोणीय समीकरण बनाने की जुगत में है। विजय युवा मतदाताओं के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स को साधते नजर आ रहे हैं। महिलाएं भी उनके साथ जुड़ सकती हैं। यही वजह है कि दोनों सर्वे रिपोर्ट में टीवीके को क्रमश: 19.2 और 23.9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
यदि ऐसा होता है तो ये एआईएडीएमके गठबंधन के लिए झटका साबित होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जो मतदाता एक्टर विजय से प्रभावित होकर टीवीके से जुड़ रहे हैं वे एआईएडीएमके के कोर वोटर्स भी रहे हैं। हालांकि, अंदरुनी कलह से जूझ रही पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से मतदाताओं का रुझान कम हुआ है। यही वजह है कि सीधी टक्कर के बीच त्रिकोणीय लड़ाई के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। अंतिम नतीजे क्या होंगे ये 4 मई को चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा।





