---Advertisement---

UP News: यूपी के इस दिग्गज नेता की बेटी बनेगी मायावती के घर की बहू, लखनऊ में जुटेंगी राजनीतिक हस्तियां

बसपा सुप्रीमो के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद इसी महीने 26 मार्च 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मायावती के भतीजे आकाश आनंद की होने वाली बहु का नाम प्रज्ञा है। जो पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है। प्रज्ञा के पिता पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ बसपा के ही एक दिग्गज नेता हैं। जो पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी पर भी हैं।आकाश आनंद ने इंग्लैण्ड से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 5, 2023 3:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: यूपी में जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती के घर शहनाई बजने वाली है। बसपा सुप्रीमो के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद इसी महीने 26 मार्च 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी पार्टी के ही दिग्गज नेता पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से तय हुई है। जो पेशे से एक एमबीबीएस डॉक्टर है। वहीं आकाश आनंद भी लंदन से एमबीए हैं।

जानें कौन हैं अशोक सिद्धार्थ

भतीजे आकाश आनंद के होने वाले ससुर और पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ मूल रुप से यूपी के फरुखाबाद के ही रहने वाले हैं। वो मायावती के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं जो 2016 से पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद रहे। पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक लगातार गिरते पार्टी के राजनीतिक ग्राफ को उठाने में पिछले कई सालों से सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं। उन्हें आंध्र प्रदेश में पार्टी का प्रभारी भी बनाया गया था। जिसमें भतीजे और होने वाले दामाद आकाश आनंद उनके साथ बतौर बसपा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आंध्र प्रदेश के दौरे पर भी रह चुके हैं। तो समझ सकते हैं कि अशोक सिद्धार्थ की आकाश के साथ पहले से ही एक आपसी समझ है। जिसने इसे एक रिश्ते में बदल दिया

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी सरकार की यह छूट कराएगी अब वाहन स्वामियों का हजारों का फायदा, जानिए क्या है

कौन है आकाश की होने वाली बहु

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की होने वाली बहु का नाम प्रज्ञा है। जो पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है। प्रज्ञा के पिता पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ बसपा के ही एक दिग्गज नेता हैं। जो पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी पर भी हैं। इस संबंध के तय होने के बाद प्रज्ञा ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे चुकी हैं। दूसरी ओर भतीजे आकाश आनंद ने इंग्लैण्ड से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है। अपनी पढ़ाई के बाद आकाश सीधे अपनी बुआ की पार्टी में राजनीतिक रुप से सक्रिय हो गए चुके हैं। उन्हें पहली बार यूपी के विधानसभा चुनाव 2017 में सहारनपुर की एक रैली में बसपा सुप्रीमो के साथ मंच पर देखा गया था। इस परिचय के बाद ही उन्हें मायावती ने पार्टी का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बना कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दौरों पर भेजा गया था।

जानें कहां होगा कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक साल की इस हाईप्रोफाइल शादी का आयोजन नोएडा में  या फिर गुरुग्राम में हो सकता है। जिसमें पार्टी हर जिले के कम से कम 25 वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं को शादी में आंमत्रित करने की योजना है। जिसमें अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भी आमंत्रण दिए जाएगें। शादी का रिशेप्शन प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी में आयोजित किया जाएगा

ये भी पढ़ें: खूंखार आतंकवादी सैयद नूर की Pakistan में गोली मारकर हत्या, भारत विरोधी आतंकी खेमे में मचा हड़कंप

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026