---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023: SC के आदेश के बाद निकाय चुनाव में BJP ने बदली रणनीति, किया बड़ा फेरबदल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ओबीसी आरक्षण के उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में लागू होने की वजह से बीजेपी ने अपनी चुनाव रणनीति में बदलाव कर दिया है। इसके तहत अब पहले से तय किए गए अपने कई चुनाव प्रभारी बनाए गए मंत्रियों के नगर निगम बदल दिए हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 3, 2023 6:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ओबीसी आरक्षण के उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में लागू होने की वजह से बीजेपी ने अपनी चुनाव रणनीति में बदलाव कर दिया है। इसके तहत अब पहले से तय किए गए अपने कई चुनाव प्रभारी बनाए गए मंत्रियों के नगर निगम बदल दिए हैं। बीजेपी ने जिन 17 नगर निगमों के चुनाव प्रभारियों को घोषित किया था। उनमें से 3 को छोड़कर बाकी 14 नगर निगमों के प्रभारियों को बदल दिया है।

जानें क्या-क्या हुए हैं रणनीतिक बदलाव

सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर नगर निगम के चुनाव प्रभारी अब कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना होंगे, जो पहले घोषित हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की जगह संभालेंगे। वाराणसी नगर निगम के प्रभारी अब जयवीर सिंह होंगे, वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगे। प्रयागराज नगर निगम का प्रभार अब स्वतंत्र देव सिंह संभालेंगे, जो जितिन प्रसाद की जगह लेंगे। मेरठ नगर निगम का प्रभार अब धर्मपाल सिंह को दिया गया है, इससे पहले इसकी जिम्मेदारी के पी मलिक के पास थी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का प्रभार अब संदीप सिंह संभालेंगे, जो रामनरेश अग्निहोत्री की जगह लेंगे। शाहजहांपुर नगर निगम का प्रभार अब नरेंद्र कश्यप बने हैं, जो कपिल देव अग्रवाल की जगह लेंगे। आगरा नगर निगम का प्रभारी अब एके शर्मा को बनाया गया है, पहले इसकी जिम्मेदारी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पास थी।

नंद गोपाल नंदी- कानपुर प्रभारी

मुरादाबाद नगर निगम के प्रभारी अब जितिन प्रसाद होंगे। असीम अरुण अब गाजियाबाद नगर निगम का प्रभार संभालेंगे। सहारनपुर नगर निगम का प्रभार अब योगेंद्र उपाध्याय संभालेंगे। झांसी नगर निगम की प्रभारी बेबीरानी मौर्य ही रहेंगी। बरेली नगर निगम के प्रभारी जयवीर सिंह होंगे। तो अलीगढ़ के प्रभारी लक्ष्मी नरायण चौधरी ही रहेंगे। नंद गोपाल नंदी को कानपुर नगर निगम का प्रभार सोंपा गया है। तो फिरोजाबाद नगर निगम का प्रभार अजीत सिंह पाल संभालेंगे। इस बदली हुई रणनीति में दोनों डिप्टी सीएम को किसी भी नगर निगम का प्रभारी न बनाकर 25-25 जिलों की जिम्मेदारी सोंपी गई है। योगी सरकार ने मंत्रियों को जिन जिलों का प्रभार दिया है, उसी जिले के मंत्रियों को निकाय चुनाव की भी जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः CBI Diamond Jubilee कार्यक्रम में बोले PM Modi, कहा- ‘भ्रष्टाचार लोकतंत्र की राह का रोड़ा’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026