---Advertisement---

Ashutosh Sharma: इस गुमनाम क्रिकेटर ने अपने कारनामे से सभी दिग्गजों को चौंकाया, युवी का यह बेमिसाल रिकॉर्ड तोड़ा

Ashutosh Sharma: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगभग चार साल के बाद खेलने उतरे आशुतोष शर्मा ने रेलवे के लिए एक शानदार पारी खेलते हुए दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ डाला। महेंद्र सिंह धोनी के गढ़ रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 246 रन का स्कोर खड़ा किया।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 18, 2023 12:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ashutosh Sharma: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के ग्रुप सी में रेलवे ने अरुणाचल प्रदेश को 127 रनों से हरा दिया है। रेलवे की इस जीत में आशुतोष शर्मा का अहम योगदान रहा है। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के जरिए उन्होंने टीम को जीत दिलाई।

इतना ही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह का टी-20 क्रिकेट रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। आशुतोष ने महज 11 गेंदों में युवराज सिंह के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अर्धशतक जड़ दिया।

सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बने

बता दें कि युवराज सिंह के नाम टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड था, जो उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में पूरा किया था। युवराज के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए आशुतोष शर्मा टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान 12 गेंदों में 53 रन में एक चौका और आठ छक्कों की मदद से आशुतोष ने स्कोर में अपना योगदान दिया।

आशुतोष शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी

मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी आशुतोष शर्मा वर्तमान में टी20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रेलवे की पारी के पांच ओवर शेष रहते आशुतोष बल्लेबाजी करने उतरे थे। आशुतोष ने क्रीज पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 11 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। आशुतोष ने 441.66 की स्ट्राइक रेट के साथ अपने रन बनाए।

बता दें कि युवराज ने 2007 में डरबन में अपनी पारी के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उनका ये रिकॉर्ड फिर एक भारतीय ने तोड़ दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Leave a Comment