---Advertisement---

Asia Cup 2023 IND vs PAK: एशिया कप में क्या फिर हो सकता है भारत-पाक के बीच मुकाबला? जानें क्या कहते हैं समीकरण

भारत और पाकिस्तान अभी तक इस सीरीज में दो मैच खेल चुके हैं। जिसमें पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और वहीं दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 288 रनों से हराया था। जिस कारण पाकिस्तान अंकतालिका में इस समय भारत से पीछे है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 12, 2023 5:39 अपराह्न

Rohit and Babar
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023 IND vs PAK: क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान का मैच किसी युद्ध से कम नहीं होता है। दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी बहुत ही बेसब्री से इस दिन के इंतजार में रहते हैं। एशिया कप 2023 में अभी तक दोनों देशों के बीच 2 मैच खेले भी जा चुके हैं मगर फिर भी दोनों देशों के लोगों का जोश कम नहीं हुआ है। ऐसे में लोग इन दोनों देशों को एक बार फिर से फाइनल में देखना चाहते हैं लेकिन क्या ऐसा हो सकता है ? अंकतालिका के हिसाब से अभी तक सुपर 4 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका समेत चार देश पहुंचे हैं मगर अपने खराब प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश को पहले ही फाइनल से बाहर माना जा रहा है। अब केवल तीन देश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका बचे हैं। लेकिन इनमें से कौन से दो देश फाइनल में होंगे इसके बारे में अभी कुछ भी क्लियर नहीं है। 

अगर ऐसे समीकरण बने तो होंगे भारत-पाक आमने सामने

फाइनल में कौन सी दो टीमें खेलेंगी यह पूरी तरह आगे होने वाले मैचों पर आधारित है। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अभी 3 मैच होने हैं। जिनमें से आज पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हो रहा है। अंकतालिका के हिसाब से भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों से आगे हैं और इस मैच में भारत श्रीलंका को हरा देता है तो उसकी जगह फाइनल में पक्की हो जाएगी और वहीं 14 सितंबर को होने वाले मैच में पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे वहीं  यह परिस्थिति बदलती है तो फाइनल में भी टीमों में बदलाव हो सकता है।

भारत-श्रीलंका ऐसे पहुंचेंगे फाईनल में

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत आज का मैच श्रीलंका से हार जाता और श्रीलंका आने वाले मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो ऐसी स्थिति में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतना होगा तभी 17 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका आमने-सामने खेलेंगे। 

श्रीलंका-पाकिस्तान की भी खुल सकती है किस्मत

भारत का आज के बाद 15 सितंबर को अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। ऐसे में अगर आज भारत श्रीलंका से हार जाता और बांग्लादेश भी भारत को आने वाले मैच में हरा देता है तो फाइनल से भारत बाहर हो जाएगा और ऐसी स्थिति में श्रीलंका और पाकिस्तान फाइनल में एक-दूसरे के सामने होगें। 

बता दें अभी तक भारत ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अंकतालिका में सबसे ऊपर है। ऐसे में यह तो लगभग निश्चित माना जा रहा है कि उसने अपनी दावेदारी फाइनल के लिए पक्की कर ली है। वहीं दूसरे दावेदार के रूप में श्रीलंका और पाकिस्तान में संघर्ष है जो उनके प्रदर्शन के बाद क्लियर होगा कि उनमें से कौन फाइनल में भारत को चुनौती देगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026