---Advertisement---

Asia Cup 2023: केएल राहुल एशिया कप के 2 मैचों से हुए बाहर , अब यह खिलाड़ी मैदान पर दिखा सकता है दम

Asia Cup 2023: केएल राहुल एशिया कप के पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। केएल राहुल आईपीएल के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापस लौटे हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 1, 2023 2:54 अपराह्न

KL-rahul..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के 2 सितम्बर को होने वाले भारत-पाक मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि केएल राहुल आने वाले एशिया कप के दो मैचों को खेलने में पूरी तरह से ठीक नहीं है। अब जाकर उनकी जगह स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन फील्ड पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं।

संजू सैमसन कर सकते हैं बल्लेबाजी

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 के शुरूआती मुकाबले से केएल राहुल के बाहर होने के बाद स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन मैदान पर नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ संजू सैमसन एक मात्र ऐसे रिज़र्व खिलाड़ी हैं जिन्हें स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। अब ऐसे में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जल्द ही अपने प्लेइंग 11 को लेकर घोषणा करेगी।

आईपीएल के बाद कर रहे हैं वापसी

आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व उपकप्तान केएल राहुल कई महीनों बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल को आईपीएल मैचों के दौरान जांघ में चोट आयी थी और वह टीम से कुछ दिनों के लिए बाहर हो गए थें। अब जाकर इतने महीनों बाद केएल राहुल को एशिया कप के भारतीय दल में शामिल किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि केएल राहुल किस मैच से भारतीय टीम के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।

एशिया कप जीतना देगा आत्मविश्वास

आपको बता दें कि भारतीय टीम की पुरजोर कोशिश रहेगी कि वह पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित हो रहे एशिया कप 2023 को जीतकर वर्ल्ड कप से पहले अपने आत्मविश्वास को हासिल करें। भारत का एशिया कप में सबसे पहला मैच कल(2 सितम्बर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जायेगा । भारत ने आखिरी बार एशिया कप का ख़िताब साल 2018 में जीता था। तब भारत ने यूएई की मेजबानी में खेले गए एशिया कप में बांग्लादेश की टीम को हराकर 7 वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026